हेल्थ डेस्क: आज के समय में सूर्य के तेज किरणों के साथ साथ प्रदूषण के कारण चेहरे की त्वचा धीरे धीरे ख़राब हो जाती हैं और इंसान के चेहरे पर झुर्रियां भी आने लगती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलु उपाय के बारे में जिन उपाय को अपना कर आप अपने चेहरे को साफ़ और गोरा बना सकते हैं। इससे आपका चेहरा भी अच्छी रहेगी और आपके चेहरे पर निखार भी बना रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की चेहरे को साफ़ और गोरा बनाने के 4 घरेलू नुस्खे।
चावल का पाउडर, दरअसल चावल का पाउडर विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता हैं। इससे चेहरे में चमक आ जाती हैं और चेहरा साफ़ और गोरा दिखने लगता हैं। सबसे पहले आप चावल को पीस कर उसका पाउडर बना लें और फिर उस पाउडर को गुलाब जल के साथ मिला कर उसका पेस्ट बना लें। उस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें इससे आपका चेहरा साफ़ और गोरा हो जायेगा। साथ ही साथ चेहरे की त्वचा भी स्वस्थ रहेगी।
हल्दी का पाउडर, चेहरे को साफ़ और गोरा बनाने के लिए हल्दी का पाउडर सबसे उपयुक्त माना जाता हैं। आप हल्दी के पाउडर को गुलाब जल में मिला कर उसका पेस्ट बना लें और फिर उस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। जब वो पूरी तरह से सुख जाएँ तो आप उसे ठंडा पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा साफ़ और गोरा हो जायेगा तथा चेहरे में निखार आ जाएगी। इस घरेलू उपाय को आप सप्ताह में एक बार जरूर आजमाएं।
बेसन का पाउडर, अगर आप अपने चेहरे को साफ़ और गोरा बनाना चाहते हैं तो आप बेसन के पाउडर को हल्का पानी, नींबू और गुलाब जल के साथ मिलकर उसका पेस्ट बना लें और उस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे का त्वचा कोमल और मुलायम हो जायेगा। साथ ही साथ आप का चेहरा साफ़ और गोरा दिखने लगेगा। इस घरेलू उपाय को आप सप्ताह में कम से कम तीन दिन जरूर आजमाएं।
मेथी का पाउडर, गुलाब जल, शहद और मेथी के पाउडर को मिलकर अपने चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की त्वचा में निखार आएगा और आपका चेहरा साफ़ और गोरा हो जायेगा। साथ ही साथ अगर आप इसका इसका इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार करते हैं तो इससे सूर्य की किरणें आपके चेहरे को कोई नुकसान नहीं पहुचायेगा। इससे आपके चेहरे की त्वचा स्वस्थ रहेगी और चेहरे पर पड़ने वाले झुरियों और पिंपल से भी निजात मिल जायेगा।

0 comments:
Post a Comment