हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में गलत खान पान की वजह से पीरियड्स के समय महिलाओं को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। जिससे महिलाएं शारीरिक और मानसिक तौर पर कमजोर हो जाती हैं। आज जाने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे आहार के सेवन के बारे में जिन आहार का सेवन अगर पीरियड्स के समय करते हैं तो इससे महिलाओं को कोई परेशानी नहीं होगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से की पीरियड्स के समय करें इन 5 आहार का सेवन, नहीं होगी कोई परेशानी।
अनार का सेवन, पीरियड्स के समय महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा आयरन की कमी होती हैं। जिससे उनके शरीर में सूजन आ जाता हैं और तेज दर्द का भी सामना करना पड़ता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को अनार का सेवन करना चाहिए। क्यों की अनार में आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जिससे पीरियड्स के समय होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल जाता हैं।
पालक का सेवन, अगर किसी महिला को पीरियड्स के समय थकान महसूस होती हैं तथा उनके शरीर में दर्द की समस्या बनी रहती हैं। तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को पालक का सेवन करना चाहिए। इससे महिलाओं का शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं तथा पीरियड्स के समय होने वाली सभी परेशानी समाप्त हो जाती हैं। महिलाओं इस समय पालक का जूस या पालक की सब्जी का सेवन कर सकती हैं।
चुकंदर का सेवन, पीरियड्स के समय महिलाओं के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित हो जाता हैं। जिससे महिलाओं के सिर में दर्द की समस्या जन्म ले लेती हैं और उनका मन चिड़चिड़ा सा रहता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को चुकंदर का सेवन करना चाहिए। चुकंदर में हिमोग्लोबिन की मात्रा भरपूर होती हैं। जिससे महिलाओं का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता हैं और सिर दर्द की परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता हैं।
संतरा का सेवन, दरअसल संतरा में विटामिन सी की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जिसके सेवन से पीरियड्स के समय होने वाले जलन और ऐठन से छुटकारा मिल जाता हैं। साथ ही साथ बॉडी में ऊर्जा भी बनी रहती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को पीरियड्स के समय संतरा का सेवन करना चाहिए। महिलाएं चाहे तो सुबह की डाइट में इसका सेवन कर सकती हैं।
नारियल पानी का सेवन, पीरियड्स के समय महिलाओं के शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण उनका पाचन तंत्र प्रभावित होता हैं और महिलाओं को भूख नहीं लगती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं नारियल पानी का सेवन कर सकती हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर में किसी भी प्रकार के संक्रमण होने का चांस भी कम जायेगा। इसलिए पीरियड्स के समय महिला इसका सेवन जरूर करें।

0 comments:
Post a Comment