हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हों जो धुप के संपर्क में बहुत अधिक समय तक रहते हैं। जिसके कारण उनका गर्दन काला हो जाता हैं जो दिखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता हैं। इस कालेपन को दूर करने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता हैं। आज जानने की कोशिश करेगें। कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिन उपाय को अपना कर आप गर्दन का कालापन दूर कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की गर्दन का कालापन दूर करने के 5 घरेलू उपाय।
ओट्स, गर्दन का कालापन दूर करने के लिए ओट्स सबसे लाभदायक साबित होता हैं। आप ओट्स को पीस कर उसका पाउडर बना लें और फिर उसमे टमाटर को पीस कर उन दोनों को मिला दें। इसके बाद आप उस पेस्ट को अपने गर्दन पर लगाएं। एक घंटे बाद उसे साफ़ पानी से धो लें। बहुत जल्द आपके गर्दन का कालापन दूर हो जायेगा। साथ हीं साथ आपके गर्दन की त्वचा भी कोमल और मुलायम हो जाएगी। इस घरेलु उपाय को प्रतिदिन करें आपको बहुत जल्द लाभ मिलेगा।
आलू, दरअसल आलू में कई तरह के ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं जो स्किन को साफ़ रखने में सहायक होते हैं। सबसे पहले आप आलू को पीस लें और उसमे नींबू के रस डाल कर उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद आप उसे अपने गर्दन पर लगाएं। 30 मिनट बाद आप ठंडे पानी से अपने गर्दन को साफ़ कर लें। इससे आपके गर्दन का कालापन दूर हो जायेगा और आपके गर्दन की त्वचा में आकर्षण बढ़ जायेगा। आप इस उपाय को सप्ताह में कम से कम तीन बार करें।
बेसन, गर्दन के कालापन को दूर करने के लिए आप बेसन में हल्दी मिलकर उसका पेस्ट तैयार करें और उस पेस्ट को अपने गर्दन पर लगाएं। इससे आपके गर्दन का कालापन दूर हो जायेगा तथा उसकी त्वचा कोमल हो जाएगी। साथ हीं साथ त्वचा संबंधी सभी परेशानी से भी छुटकारा मिल जायेगा। आप इस घरेलू उपाय को सप्ताह में कम से कम दो बार जरूर करें।
एलोवेरा, दरअसल एलोवेरा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के सेल्स को रिपेयर करने का काम करता हैं। इससे इंसान की त्वचा कोमल और मुलायम हो जाती हैं। अगर आप एलोवेरा के पत्ते को पीसकर उसे अपने गर्दन पर लगाते हैं तो इससे गर्दन का कालापन दूर हो जायेगा तथा गर्दन की त्वचा स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा। इस उपाय को आप प्रतिदिन आजमा सकते हैं। आपको बहुत जल्द लाभ मिलेगा।
बेकिंग सोडा, बेकिंग सोडा दाग धब्बे को हटाने के लिए सबसे लाभदायक माना जाता हैं। अगर आपके गर्दन कालापन का शिकार हो गया हैं तो आप बेकिंग सोडा में पानी मिला कर उसका पेस्ट तैयार करें और फिर उस पेस्ट को अपने गर्दन पर लगाएं।जब वो पेस्ट सुख जाएँ तो उसे ठंडे पानी से धो लें। इससे गर्दन का कालापन धीरे धीरे समाप्त हो जायेगा और गर्दन की त्वचा में भी चमक आ जाएगी। इस तरीकों को आप सप्ताह में एक बार आजमा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment