हेल्थ डेस्क: आज के भाग दौड़ की जिंदगी में सबसे ज्यादा जोर इंसान के दिमाग पर पड़ता हैं। इससे इंसान का दिमाग डिप्रेस हो जाता हैं और सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में जिन चीजों का सेवन अगर आप प्रतिदिन करते हैं तो इससे आपका दिमाग स्वस्थ और फ़िट रहेगा तथा आपके दिमाग का मेमोरी भी बूस्ट होगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की दिमाग को स्वस्थ और फ़िट रखने के लिए भोजन में शामिल करें ये 4 चीजें।
टमाटर, अगर आप अपने दिमाग को स्वस्थ और फ़िट रखना चाहते हैं तो आप भोजन में टमाटर जरूर शामिल करें। क्यों की टमाटर में पाए जाने वाला लाइकोपीन दिमाग में बनने वाले फ्री रेडिकल्स को ख़त्म कर देता हैं। जिससे इंसान का दिमाग फ्रेश महसूस करता हैं। साथ ही साथ टमाटर का सेवन रोजाना करने से इंसान का दिमाग एक्टिव रहता हैं तथा इससे शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता हैं। जिससे शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं।
अखरोट, दरअसल अखरोट में ओमेगा-3 एसिड पाए जाते हैं जो दिमाग के लिए सबसे फायदेमंद होता हैं। इसके सेवन से दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर मजबूत होता हैं तथा इंसान के दिमाग में सोचने समझने की शक्ति भी अच्छी रहती हैं। साथ ही साथ इंसान का दिमाग स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। अखरोट के सेवन से दिमाग संबंधित सभी प्रकार की समस्या दूर हो जाती हैं और इंसान का दिमाग भी तेज़ हो जाता हैं। इसलिए आप प्रतिदिन अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
पालक, दरअसल पालक में आयरन की मात्रा अधिक होती हैं। जिसके सेवन से दिमाग का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता हैं। साथ ही साथ इसके सेवन से दिमाग की नसें मजबूत होती हैं और इंसान का दिमाग स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। इसलिए हर इंसान को प्रतिदिन पालक का सेवन करना चाहिए। इससे शारीरिक कमजोरी भी दूर होती हैं और शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता हैं। इससे शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं।
बादाम, अगर आप अपने दिमाग को स्वस्थ और फ़िट रखना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन बादाम का सेवन करें। क्यों की बादाम में एंटीऑक्सीडेंटिक गुण पाए जाते हैं जो दिमाग को तेज़ और एक्टिव रखने में सहायक होते हैं। इसका सेवन अगर आप नियमित रूप से करते हैं तो इससे आपके दिमाग में किसी भी प्रकार का स्ट्रेस उत्पन नहीं होगा और साथ ही साथ दिमाग में पाए जाने वाले सभी ग्लैंड सही तरीकों से काम करेंगे। आप प्रतिदिन सुबह के डाइट में इसका सेवन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment