ये है दुनिया की 5 सबसे खतरनाक बीमारी

हेल्थ डेस्क: आज के समय में बीमारी होना आम बात हैं। क्यों की गलत खान पान और प्रदूषण के कारण लोग बहुत जल्द बीमार पड़ जाते हैं। लेकिन इस दुनिया में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जिससे सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता हैं। लोगों को इस बीमारी के बारे में सही जानकारी होना चाहिए ताकि लोग खुद की देख भाल कर सकें और खुद को इस बीमारियों से बचा सकें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की ये है दुनिया की 5 सबसे खतरनाक बीमारी।
ईबोला, यह एक संक्रामक बीमारी हैं जो बॉडी फ्लूड के जरिये होता हैं। इसे दुनिया का सबसे खतरनाक बीमारी माना जाता हैं। इस बीमारी से ग्रसित होने के बाद इंसान के आँख, नाक, मलाशय से रक्त प्रवाह होने लगता हैं और मरीज की मौत हो जाती हैं। इस बीमारी का अभी तक कोई सार्थक इलाज नहीं खोजा गया हैं। इसलिए हर इंसान को इस बीमारी के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि सही समय पर इसका इलाज किया जा सके।
इंट्रोवायरस डी 68, यह एक एक खतरनाक बीमारी हैं जो श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता हैं। इससे इंसान को सांस लेने में परेशानी होती हैं और देखते हीं देखते इंसान की मौत हो जाती हैं। इस बीमारी का सही इलाज अब तक नहीं मिल पाया हैं। इसलिए हर इंसान को इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि इंसान में ऐसी कोई परेशानी हो तो वो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर सके।
हैजा, इस बीमारी में मरीज को डिहाइड्रेशन, उलटी और डाइरिया जैसी समस्या होती हैं। लेकिन इस बीमारी को एक खतरनाक बीमारी माना जाता हैं। क्यों की हैजे के बैक्टरिया के हमले से शरीर में लीटर फ़्ल्युएड की छती होती हैं। जिससे शरीर का रक्त गाढ़ाहोने लगता हैं और देखते हीं देखते मरीज की मौत हो जाती हैं। इसलिए इस बीमारी के बारे में लोगों को जानकारी होनी चाहिए। अगर सही समय पर इसका इलाज किया जाए तो ये बीमारी ठीक हो जाती हैं।
मेनिगोकोक्सल बीमारी, यह मैनेजाइटिस के प्रभाव से होने वाली एक सामान्य बीमारी हैं जो इंसान के दिमाग पर अटैक करता हैं। इससे तेज सिर दर्द होता हैं तथा इंसान को चक्कर आने लगती हैं। इस बीमारी से प्रभावित होने के बाद इंसान की मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं। इस बीमारी को अगर सही समय पर इलाज न किया जाए तो मरीज को बचना मुश्किल होता हैं।
कैंसर, इस बीमारी को दुनिया का सबसे खतरनाक बीमारी माना जाता हैं। क्यों कैंसर की बीमारी शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में फैलता हैं। यह शरीर की कोशिकाओं को अनियंत्रित रूप से विभाजित करता हैं। इस बीमारी के बारे में हर इंसान को सही जानकारी होनी चाहिए। क्यों की सही समय पर इलाज करने से इस बीमारी से बचा जा सकता हैं। इंसान के शरीर में कई तरह के कैंसर होते हैं जैसे सवाईकल कैंसर, ब्लैडर कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, बोन कैंसर आदि।

0 comments:

Post a Comment