हेल्थ डेस्क: जब कोई महिला प्रेगनेंट होती हैं तो प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की सावधानी बरतनी पड़ती हैं। क्यों की बिना सावधानी के कई बार महिलाओं के शरीर में बड़ी समस्या उत्पन हो जाती हैं। जिससे महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज जाने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जो गलतियां प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को बिल्कुल भी नही करनी चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की ये 5 गलतियां जो प्रेगनेंसी में नहीं करनी चाहिए।
डाइट न करें, प्रेगनेंसी के समय महिलाओं के शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की ज़रूरत होती हैं और ये पोषक तत्व महिलाओं को पौष्टिक आहार खाने से मिलता हैं और अगर कोई महिला डाइट करती हैं तो इससे महिलाओं के शरीर में पानी के साथ पोषक तत्वों की कमी होने लगती हैं। इसका असर महिला के साथ उसके गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर पड़ता हैं। इसलिए प्रेगनेंसी में महिलाएं ये गलती भूलकर भी न करें।
पेट पर जोर न डालें, प्रेगनेंसी के के दौरान महिलाएं कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे की उनके पेट पर जोर पड़ता हैं। महिलाएं ज्यादा भाग दौड़ ना करें तथा कोई भी भारी सामान ना उठाए। क्यों की पेट पर जोर पड़ने से पेट में दर्द जैसी समस्या उत्पन होने लगती हैं। इससे गर्भ में शिशु को परेशानी का अनुभव होता हैं। इसलिए प्रेगनेंसी के समय महिलाएं इस बात का ख्याल रखें और ऐसी गलतियां बिल्कुल भी ना करें।
भीड़भाड़ में न जाएँ, अगर आप प्रेगनेंट महिला हैं तो आप किसी भी काम से ज्यादा भीड़भाड़ के जगह पर न जाएँ। क्यों की ऐसे जगह पर प्रदूषण की मात्रा अधिक होती हैं। जिससे प्रेगनेंट महिला को वायरल इन्फ़ेक्सन होने का खतरा रहता हैं। इससे गर्भ में पल रहे शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास पर बुरा असर पड़ता हैं तथा महिलाएं भी खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं।
तनाव से दूर रहें, गर्भावस्था में प्रेगनेंट महिला को तनाव से दूर रहना चाहिए। महिलाओं को किसी भी बात को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए तथा अपना जीवन खुशियों के साथ बिताना चाहिए। क्यों की इस दौरान तनाव लेने से महिला के स्वास्थ पर नुकसान पहुँचता हैं। जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में बाधा आने लगती हैं। इसलिए महिलाएं ये गलतियां न करें और प्रेगनेंसी के समय खुश रहें।
समय पर जांच कराएं, जब कोई महिला प्रेगनेंट होती हैं तो डॉक्टर उसे कई तरह के जांच लिखते हैं। इन जांच को महिलाएं बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ न करें और समय समय पर सभी जांच को अच्छी तरह से कराते रहें। इससे महिला के साथ साथ गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा तथा बच्चे के विकास में किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं आएगी।
0 comments:
Post a Comment