हेल्थ डेस्क: आज के समय में सभी पुरुष बॉडी बनाना चाहते हैं। इससे लिए कई तरह के व्यायाम और जिम का सहारा लेते हैं। लेकिन खाना पान सही नहीं होने के कारण उनका बॉडी नहीं बन पाता हैं और शरीर में भी कमजोरी आ जाती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ आहार के बारे में जिन आहार को अपना कर पुरुष अपना बॉडी बना सकते हैं तथा शरीर को फ़िट और स्वस्थ रख सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की पुरुषों के लिए बॉडी बनाने वाले 5 आहार।
अंडा, पुरुषों को बॉडी बनाने के लिए प्रतिदिन अंडा का सेवन करना चाहिए। क्यों की अंडा में प्रोटीन के साथ साथ जिंक, विटामिन, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं जो मांशपेशियों को तेजी से बढ़ाता हैं तथा उसमें ताकत लाता हैं। इससे पुरुषों की बॉडी बनने लगती हैं और उनका स्वस्थ भी अच्छा और सेहतमंद रहता हैं। इसलिए अगर आप बॉडी बनाना चाहते हैं तो अंडा का सेवन जरूर करें।
कलेजी, हर 100 ग्राम कलेजी में 30 ग्राम प्रोटीन होता हैं जो पुरुषों के बॉडी बनाने में उनकी मदद करता हैं। अगर आप जिम जाते हैं या अपनी बॉडी को बनना के लिए नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तो आप प्रतिदिन कलेजी का सेवन जरूर करें। इससे आपके शरीर की मांशपेशियां मजबूत होगी तथा धीरे धीरे आपके बॉडी में शक्ति आएगी।
अनानास, अगर आप अपनी बॉडी को बनाने के लिए वर्कआउट करते हैं तो आप प्रतिदिन अनानास का सेवन करें। क्यों की अनानास में ब्रोमिलिन प्रोटीन होता हैं जो मांशपेशियों में होने वाले जलन हो कम करता हैं तथा शरीर को फ़िट और स्वस्थ बनाता हैं। साथ ही साथ इससे शरीर का पाचन तंत्र भी अच्छा रहता हैं और भोजन पचने में कोई परेशानी नहीं होती हैं। आप प्रतिदिन सुबह के डाइट में इसे खा सकते हैं।
पालक, दरअसल पालक में कई तरह के ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो मांशपेशियों के निर्माण की गति हो 20 फ़ीसदी तक बढ़ा देते हैं। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम भी अच्छा रहता हैं तथा शरीर में बीमारी होने के चांस भी कम जाते हैं। इसलिए अगर कोई पुरुष अपना बॉडी बनाना चाहता हैं तो उसे प्रतिदिन पालक का जूस या उसकी सब्जी का सेवन करना चाहिए।
बादाम, दरअसल बादाम में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व शरीर के विषैले पदार्थ को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता हैं तथा शरीर की मांशपेशियों को मजबूत बनाता हैं। साथ ही साथ बादाम के सेवन से शरीर को प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और वसा मिलती हैं। जिससे इंसान का शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। बॉडी बनाने वाले पुरुषों को प्रतिदिन इसका सेवन करना चाहिए। आप चाहे तो इसे दूध के साथ भी सेवन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment