बसंत पंचमी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, मिलेगी बुद्धि और तरक्की

डेस्क : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माघ माह के शुक्ल पछ की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाया जाता हैं। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती हैं। इस दिन अगर आप माँ सरस्वती की पूजा सच्चे मन से करते हैं तो आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती हैं। आज इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जो उपाय अगर बसंत पंचमी के दिन करते हैं तो इससे आपको जीवन में बुद्धि और तरक्की मिल सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मेष राशि, इस राशि के लोग मन से चंचल होते हैं। जिसके कारण इनमे एकाग्रता की कमी होती हैं। मेष राशि के जातक बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती को लाल रंग की कलम अर्पित करें। इससे आपके बुद्धि और विवेक में तरक्की मिलेगी और मन भी शांत रहेगा।
वृष राशि, इस राशि के जातक किसी भी चीज को लम्बे समय तक याद नहीं रख पाते हैं। जिससे इन्हे जीवन में समस्या होती हैं। इसलिए आप हरे रंग की कलम माँ सरस्वती को अर्पित करें। आपके लिए शुभ रहेगा और आपकी समस्या दूर होगी।
मिथुन राशि, इस राशि के जातक का दिमाग बहुत तेज़ होता हैं। लेकिन इन्हे सफलता पाने में काफी लंबा समय लग जाता हैं। आप बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती को सफेद रंग या पारदर्शी कपलम अर्पित करें। इससे आपको बहुत जल्द सफलता प्राप्त होगा।
कर्क राशि, आपके जीवन में विद्या के अच्छे योग होते हैं और इनके पढ़ाई करने में मन नहीं लगता हैं और जीवन में परेशानी आने लगती हैं कर्क राशि के जातक बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती को लाल रंग की कलम अर्पित करें। इससे आपके मन में पढ़ाई के प्रति इच्छा बनी रहेगी।
सिंह राशि, इस राशि के लोग दिमाग से बहुत बुद्धिमान होते हैं। लेकिन इनका किस्मत साथ नहीं देता हैं। जिससे ये अक्सर पिछड़ जाते हैं। बसंत पंचमी के दिन सिंह राशि के जातक माँ सरस्वती को पीले रंग का कलम अर्पित करें। इनकी ये समस्या दूर हो जाएगी।
कन्या राशि, बुद्धि और तरक्की के लिए बसंत पंचमी के दिन कन्या राशि के जातक को नीले रंग की कलम माँ सरस्वती को चढ़ानी चाहिए। इससे इन्हे तरक्की मिलेगी और इनका दिमाग पहले से बेहतर होगा। साथ हीं साथ इनकी बुद्धि भी उत्तम रहेगी।
तुला राशि, इस राशि के लोग दिखावा करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं जिससे इनकी शिछा कभी कभी ख़राब हो जाती हैं और बाद में परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। तुला राशि के जटिल माँ सरसवती हो काले और नीले रंग की कलम अर्पित करें। इससे लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि, इस राशि के लोगों का मन कभी भी स्थिर नहीं रहता हैं ये लोग अपने जीवन में कुछ ना कुछ करने की कोशिश करते हैं जिससे ये शिछा के छेत्र में सही निर्णय नहीं ले पाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए वृश्चिक राशि के जातक माँ सरसवती को पीले रंग का कलम अर्पित करें। इनके बुद्धि में भी तरक्की होगी।
धनु राशि, इस राशि के लोगों को मेहनत करने के बाद भी मनचाही शिछा नहीं मिल पाती हैं। जिसके कारण ये लोग अपने जीवन में उदास रहते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए बसंत पंचमी के दिन आप माँ सरसवती को लाल रंग का कलम अर्पित करें इस समस्या से निजात मिलेगा।
मकर राशि, इस राशि के जातक अपने जीवन में अक्सर सही निर्णय लेने में पिछड़ जाते हैं। जिससे इन्हे प्रतियोगिता में असफल मिलती हैं। जीवन में सही निर्णय लेने के लिए और बुद्धि विवेक में सफलता प्राप्त करने के लिए मकर राशि के जातक सफेद या पारदर्शी कलम माँ सरस्वती को अर्पित करें।
कुंभ राशि, इस राशि के जातक का दिमाग बहुत तेज़ होता हैं। लेकिन ये लोग कैरियर को लेकर बहुत लापरवाह होते हैं। जिससे भविष्य में इन्हे परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए आप बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती को हरे रंग का कलम अर्पित करें और उनकी पूजा करें।
मीन राशि, इस राशि के जातक अपने जीवन में बहुत मेहनती होते हैं। लेकिन सफलता ना मिलने से ये बहुत जल्द नीरास हो जाते हैं। इसलिए मीन राशि के जातक अपने जीवन में शिछा को बेहतर बनाने के लिए तथा बुद्धि में तरक्की हासिल करने के लिए माँ सरस्वती को सफेद कलम अर्पित करें। आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

0 comments:

Post a Comment