सिगरेट पीने से होते हैं ये 5 बड़े नुकसान

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो प्रतिदिन सिगरेट पीते हैं। जिससे कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज जाने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे नुकसान के बारे में जो नुकसान सभी सिगरेट पीने वाले लोगों को होता हैं। इससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं तथा धीरे धीरे उनका शरीर पूरी तरह से अस्वस्थ हो जाता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की सिगरेट पीने से होते हैं ये 5 बड़े नुकसान।
सांस लेने में परेशानी, सिगरेट पीने से उसमें मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड ब्लड में प्रवेश कर जाता हैं। जिससे ब्लड में ऑक्सीजन की कमी होने लगती हैं। साथ हीं साथ बॉडी को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता हैं। जिसके कारण इंसान को सांस लेने में परेशानी होती हैं। यह परेशानी कभी कभी किसी बड़ी बीमारी का भी रूप ले लेता हैं और इंसान दमा की बीमारी का शिकार हो जाता हैं। इसलिए किसी भी इंसान को सिगरेट नहीं पीना चाहिए।
शुगर की समस्या, सिगरेट में नोकोटिन की मात्रा मौजूद होती हैं। जिसके सेवन से इंसान के बॉडी में ग्लूकोस की मात्रा असंतुलित होने लगती हैं। जिसके कारण इंसान शुगर की समस्या से ग्रसित हो जाता हैं। साथ हीं साथ इस समस्या के कारण इंसान के शरीर में थकान थकान सा बना रहता हैं और उन्हें किसी भी काम में मन नहीं लगता हैं। ये समस्या धीरे धीरे बीमारी का रूप भी ले लेती हैं। इसलिए सिगरेट को स्वास्थ के लिए हानिकारक माना जाता हैं।
गठिया का खतरा, ज्यादा सिगरेट पीने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ख़राब हो जाता हैं। जिसके कारण लोगों के शरीर में गठिया होने का चांस बढ़ जाता हैं। इस समस्या के कारण जोड़ों में दर्द बना रहता हैं। जिससे इंसान को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इतना हीं नहीं ब्लड सर्कुलेशन ख़राब होने से इंसान के शरीर में स्ट्रोक और पैरालिसिस जैसी समस्या भी उत्पन होने के चांस होते हैं।
दिमाग पर पड़ता हैं बुरा असर, सिगरेट में पाए जाने वाला निकोटिन दिमाग को काफी नुकसान पहुंचाता हैं। इससे दिमाग की कोशिकाएं सिकुड़ने लगती हैं। जिससे इंसान के दिमाग में तनाव उत्पन होता हैं और सोचने समझने की शक्ति प्रभावित होती हैं। इतना हीं नहीं सिगरेट के सेवन करने से इंसान के दिमाग में निर्णय लेने की छमता कम जाती हैं तथा इंसान खुद को चिड़चिड़ा महसूस करता हैं। इसलिए किसी भी इंसान को सिगरेट बिल्कुल भी नहीं पीनी चाहिए।
प्रजनन छमता होता हैं ख़राब , सिगरेट पीने से पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स के निर्माण में कमी होने लगती हैं। जिसके कारण पुरुषों का प्रजनन छमता धीरे धीरे ख़राब हो जाता हैं और पुरुष पिता बनने की छमता खोने लगते हैं। साथ हीं साथ पुरुषों के शुक्राणु की गुणवत्ता में कमी आने के साथ उनकी संख्या में भी कमी आ जाती हैं। जिससे जनरेशन बढ़ाने में परेशानी होती हैं। इसलिए पुरुष इस बात का ख्याल रखें और ज्यादा सिगरेट का सेवन ना करें।

0 comments:

Post a Comment