हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हे यात्रा के दौरान उल्टियां आती हैं। इस उल्टियां की वजह से इंसान की शारीरिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं और उनका मन भी ठीक नहीं रहता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे के बारे में जिन नुस्खे को अगर आप यात्रा के दौरान अपनाते हैं तो इससे आपको उल्टियां नहीं होगी साथ ही साथ आपका मन भी फ्रेश रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की यात्रा करते समय आती हैं उल्टियां, अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे।
1 .यात्रा के दौरान अगर आपको उल्टी आती हैं और आपका मन ख़राब रहता हैं तो आप अपने मुंह में अदरक का का छोटा टुकड़ा रख लें। इससे आपको उल्टी होने की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। साथ ही साथ आपका मन भी फ्रेश रहेगा। अदरक में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जिससे उल्टियां नहीं होती हैं और ये फायदेमंद भी साबित होता हैं।
2. अगर यात्रा के दौरान आपको उल्टी होती हैं तो आप अपने रुमाल पर मिंट के तेल की कुछ बूंदें छिड़क लें और उसे यात्रा के समय सुंघते रहे। इससे आपको उल्टियां नहीं होगी और आपका मन भी फ्रेश फ्रेश लगेगा। आप चाहे तो मिंट वाली चाय का भी सेवन कर सकते हैं। ये भी फायदेमंद साबित होता हैं। इससे इंसान का सेवन भी अच्छा रहता हैं।
3 .सफर के दौरान उल्टियों से बचने के लिए तुलसी का पत्ता सबसे कारगर साबित होता हैं। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहें तो अपने साथ तुलसी का पता रख लें और थोड़ी थोड़ी देर पर पत्ते को खाते रहें। इससे आपको उल्टी की समस्या नहीं होगी और आपका मन भी अच्छा रहेगा। उल्टी को रोकने के लिए यह घरेलु नुस्खे सबसे कारगर माने जाते हैं।
4 .सफल के दौरान कुछ इंसान के पेट में गैस बन जाता हैं। जिसके कारण उन्हें उल्टी की समस्या होने लगती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपने साथ पुदीना का पत्ता रख सकते हैं। इस पत्ते को थोड़ी थोड़ी देर पर खाने से उल्टी की समस्या नहीं होगी और आपका शरीर भी स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा। साथ हीं साथ आपका मन भी फ्रेश लगेगा।
5 .यात्रा के दौरान शरीर में पानी की कमी होने के कारण भी इंसान को उल्टी आती हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप संतरा या नारियल पानी का सेवन करें। इससे उल्टी की समस्या दूर हो जाएगी और स्वास्थ भी अच्छा रहेगा। साथ हीं साथ इसके सेवन से पेट में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी और शरीर में पानी का संतुलन भी बना रहेगा।

0 comments:
Post a Comment