चेहरे की झाइयां दूर करने के 5 घरेलू उपाय

हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके चेहरे पर झाइयां हो जाती हैं। जिसके कारण चेहरे की खूबसूरती समाप्त हो जाती हैं और चेहरे पर काला धब्बा बन जाता हैं। ये झाइयां ज्यादा तर सूर्य की किरणों के साथ साथ शरीर में उत्पन हुए हार्मोनिक असंतुलन के कारण होता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिन उपाय को अपना कर चेहरे की इस झाइयां को दूर कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की चेहरे की झाइयां दूर करने के 5 घरेलू उपाय।
1 .चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए सबसे पहले आप जौ में दही और नींबू के रस को मिलकर उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद उस पेस्ट से अपने चेहरे पर मसाज करें। साथ ही साथ उसे कुछ देर अपने चेहरे पर रहने दें 15 से 20 मिनट बाद अपने चेहरे को ठंडा पानी से धो लें। धीरे धीरे आपके चेहरे की झाइयां समाप्त हो जाएगी और आपके चेहरे में भी चमक आ जायेगा। इस घरेलू उपाय को आप सप्ताह में तीन बार करें। इसका असर जल्दी देखने को मिलेगा।
.अगर आप अपने चेहरे की झाइयां दूर करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले नींबू, हल्दी और बेसन को मिलकर उसका पेस्ट बना लें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। इससे चेहरे की झाइयां धीरे धीरे दूर हो जाएगी तथा चेहरे पर उत्पन दाग धब्बा समाप्त हो जायेगा। साथ ही साथ इसके इस्तेमाल से चेहरे पर आकर्षण भी बना रहेगा। इस घरेलू उपाय को आप सप्ताह में एक बार जरूर करें।
3 .चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए आप रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर मलाई और बादाम का पेस्ट लगाए और कुछ देर के बाद इस धो लें। धीरे धीरे आपके चेहरे की झाइयां समाप्त हो जाएगी और चेहरे में निखार आ जायेगा। आप इस उपाय को प्रतिदिन कर सकते हैं। इससे चेहरे का त्वचा भी मुलायम और कोमल रहेगा।
4 .सेब और पपीता को मिलकर उसका पेस्ट बना लें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। झाइयों को दूर करने के लिए ये बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। इससे झाइयां दूर हो जाती हैं और त्वचा में भी निखार आ जाता हैं। इस घरेलु उपाय को आप सप्ताह में दो से तीन बार जरूर करें। आपको बहुत जल्द लाभ होगा। चेहरे से दाग धब्बे भी दूर हो जायेगें।
5 .चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए आलू बहुत गुणकारी साबित होता हैं। आप आलू को पीस कर उसमे गुलाब जल मिला लें और उसे पेस्ट की तरह तैयार कर लें। इसके बाद उसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। इससे आपके चेहरे की झाइयां दूर हो जाएगी और आपका चेहरा दिखने में भी अच्छा लगेगा।

0 comments:

Post a Comment