हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में कई तरह के दर्द होते हैं। कुछ दर्द को नार्मल माना जाता हैं तो कुछ दर्द महिलाओं के लिए खतरनाक साबित होता हैं। इसलिए इन दर्द के बारे में सभी महिलाओं को जाननी चाहिए ताकि महिलाएं अपना ख्याल रख सकें। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे दर्द के बारे में जो दर्द गर्भवती महिला के लिए खतरनाक होता हैं। इसका प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास पर पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में होने वाला ये 5 दर्द होता है खतरनाक।
फेफड़ों में दर्द, गर्भावस्था के समय अगर किसी महिला के फेफड़ों में दर्द होता हैं तो ये महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक माना जाता हैं। क्यों की फेफड़ों में ये दर्द तभी उत्पन होता हैं जब महिलाओं के ब्लड में ऑक्सीजन की कमी हो जाती हैं। इससे गर्भवती महिला को सांस लेने में भी परेशानी होती हैं और महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाती हैं। इसका प्रभाव सबसे ज्यादा गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास पर पड़ता हैं। इसलिए गर्भावस्था के समय अगर किसी महिला के फेफड़ों में दर्द होता हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
गले में दर्द, गर्भावस्था में समय कुछ महिलाओं का थायराइड लेवल बढ़ जाता हैं। जिसके कारण उनके गले में सूजन आ जाती हैं और दर्द की समस्या बनी रहती हैं। गर्भवती महिलाओं के गले में होने वाला ये दर्द बहुत खतरनाक होता हैं। क्यों की इस दर्द के कारण कुछ महिलाओं का गर्भपात भी हो जाता हैं। थायराइड लेवल बढ़ जाने से गर्भ में पल रहे शिशु का विकास रूक जाता हैं और महिलाएं गर्भपात का शिकार हो जाती हैं। इसलिए गर्भावस्था के समय अगर किसी महिला के गले में दर्द होता हैं तो उसे शीघ्र डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
ओवरीज में दर्द, गर्भावस्था के समय कभी कभी महिलाओं के गर्भाशय में बच्चा उल्टा हो जाता हैं। जिससे महिलाओं के ओवरीज में दर्द की समस्या बनी रहती हैं। इस समस्या को नॉर्मल समझकर महिलाएं नजरअंदाज ना करें। क्यों की इस समस्या के कारण गर्भ में पल रहा बच्चा खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। जिससे उसका विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। अगर किसी गर्भवती महिला को ओवरीज में दर्द होता हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
पेल्विक में दर्द, ऐसे तो गर्भावस्था में हर महिलाओं के पेल्विक में दर्द होते हैं। लेकिन कभी कभी ये दर्द अचानक से बढ़ जाता हैं जो महिलाओं के साथ साथ गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी खतरनाक होता हैं। क्यों की पेल्विक में ज्यादा दर्द तभी होते हैं जब किसी कारण से गर्भाशय की मांशपेशियों में खिचाव आ जाता हैं। इससे महिलाओं में गर्भपात होने के चांस होते हैं। इसलिए पेल्विक के दर्द को महिलाएं नजरअंदाज ना करें और शीघ्र हीं डॉक्टर की सलाह लें।
सिर में दर्द, गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में जब ब्लड सर्कुलेशन ठीक से काम नहीं करता हैं तब महिलाओं के सिर में दर्द की समस्या उत्पन हो जाती हैं और उनके दिमाग में धीरे धीरे तनाव और डिप्रेशन जन्म लेने लगता हैं। इस दर्द को महिलाएं भूलकर भी नजरअंदाज ना करें। क्यों की इससे महिलाओं का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं। जिसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ता हैं। इसलिए महिलाएं इस दर्द को नजरअंदाज ना करें तो डॉक्टर की सलाह लें।

0 comments:
Post a Comment