हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनके पेट में गैस की समस्या होती हैं। इस समस्या के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियों का जन्म होने लगता हैं और इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति भी ख़राब हो जाती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे के बारे में जिन नुस्खे को अपना कर आप पेट गैस की समस्या से तुरंत राहत पा सकते हैं। साथ ही साथ अपने शरीर की भी स्वस्थ और सेहतमंद बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की पेट गैस से तुरंत राहत पाने के 5 घरेलू नुस्खे।
अजवाइन, अगर आपके पेट में गैस की समस्या होती हैं तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए अजवाइन को पानी में डाल कर गर्म करें और उस पानी को छान लें फिर उसमे नमक मिलाकर उस पानी का सेवन करें। इससे पेट गैस से तुरंत राहत मिलेगा और आपकी ये समस्या धीरे धीरे समाप्त हो जाएगी।
अदरक, दरअसल अदरक को हींग और सेंधा नमक के साथ पानी में गर्म करके उस पानी का सेवन करते हैं तो आपको गैस की समस्या से तुरंत राहत मिलेगी और आपकी ये समस्या ठीक हो जाएगी। साथ ही साथ आपको पेट दर्द से भी छुटकारा मिल जायेगा। अगर आप चाय या कॉफी का सेवन करते हैं तो उसे छोड़ दें और उसके जगह पर आप अदरक की चाय का सेवन करें। आपके लिए लाभकारी रहेगा।
धनिया, पेट में बनने वाली गैस और ऐंठन से छुटकारा पाने के लिए धनिया का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। आप एक चम्मच धनिया को रात को सोते समय एक गिलास पानी में रख दें और सुबह में उस धनिया को छान कर पानी को पी लें। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा तथा पेट में गैस की समस्या उत्पन नहीं होगी। साथ ही साथ आपको पेट दर्द में भी आराम मिलेगा।
पुदीना, दरअसल पुदीना पेट के लिए अमृत के समान होता हैं। अगर आप नियमित रूप से पुदीना की चाय, पुदीना का जूस या पुदीना के शर्बत का सेवन करते हैं तो आपके पेट में कभी कोई समस्या नहीं होगी। इससे आपको गैस और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल जायेगा। इसलिए आप प्रतिदिन इसका सेवन कर सकते हैं। ये गैस की समस्या से तुरंत राहत दिलाएगा।
जीरा, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए जीरा का सेवन सबसे उपयुक्त माना जाता हैं। अगर आपके पेट में गैस की समस्या होती हैं तो आप सबसे पहले जीरा को पीस कर उसका पाउडर बना लें और ठंडे पानी में मिलकर उसका सेवन करे। इससे पेट में बनने वाली गैस की समस्या से राहत मिलेगा और आपकी ये समस्या धीरे धीरे ठीक हो जाएगी। आप प्रतिदिन एक चम्मच जीरा का सेवन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment