कान में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के 5 घरेलू उपाय

हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके कान में दर्द की समस्या बनी रहती हैं। इस समस्या के कारण इंसान के कान में तेज दर्द होता हैं जिससे खाना खाने में भी परेशानी होती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे 5 घरेलू उपाय के बारे में जिन उपाय को अपना कर आप कान के दर्द को दूर कर सकते हैं तथा इससे छुटकारा भी पा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की कान में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के 5 घरेलू उपाय।
तुलसी का रस, दरअसल तुलसी के रस में कई तरह से एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो काम के दर्द से छुटकारा दिलाने में सहायक माने जाते हैं। अगर आपके कान में तेज दर्द होता हैं तो आप तुलसी के रस को कान में डालें। इससे आपको आराम मिलेगा तथा बहुत जल्द कान दर्द की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। साथ ही साथ आपके कान की गंदगी भी साफ़ हो जाएगी।
विटामिन सी का सेवन, शरीर में विटामिन सी की कमी होने के कारण भी इंसान का कान दर्द करता हैं और शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप प्रतिदिन विटामिन सी युक्त आहार का सेवन करें। इससे धीरे धीरे आपके कान का दर्द दूर हो जायेगा तथा आपका शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा। इसके लिए आप नींबू, संतरा, आंवला, पपीता का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी की मात्रा सबसे अधिक होती हैं।
लहसुन, दरअसल लहसुन में एंटी बैक्ट्रियल गुण होता हैं जो कान के दर्द से छुटकारा दिलाता हैं। साथ ही साथ इसके इस्तेमाल से कान में संक्रमण होने के चांस भी कम जाते हैं। आप लहसुन को सरसों के तेल में गर्म करें और फिर इस तेल को छान लें। जब ये तेल ठंडा हो जाये तो इसे अपने काम में डालें। इससे आपको कान दर्द की समस्या छुटकारा मिल जायेगा तथा आपका कान भी स्वस्थ रहेगा।
जैतून का तेल, अगर आपके कान में दर्द हैं तो जैतून के तेल को गुनगुना करके कान में दो बूंद डालने से कान दूर हो जाता हैं। साथ ही साथ कान में पाए जाने वाली गंदगी भी साफ हो जाती हैं और कान स्वस्थ रहता हैं। अगर आपके कान में तेज दर्द रहता हैं तो आप इस घरेलू उपाय को दिन में एक बार आजमाए। बहुत जल्द आपको लाभ मिलेगा।
नमक से सिंकाई, अगर आपके कान में दर्द रहते हैं तो आप सबसे पहले नमक को गर्म कर लें और फिर उसे कपड़ा में लपेट कर कान की सिंकाई करें। इससे आपको आराम मिलेगा तथा कान के दर्द के साथ साथ सूजन की समस्या से भी छुटकारा मिल जायेगा। नमक से कान की सिंकाई आप पांच से दस मिनट तक करें आपको बहुत जल्द लाभ मिलेगा और कान का दर्द समाप्त हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment