हेल्थ डेस्क: आज के समय में लोग कई तरह के जूस का सेवन करते हैं ताकि उनका शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रह सके। साथ हीं साथ उनके शरीर में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। आज जानने की कोशिश करेंगे लौकी के जूस के बारे में की लौकी के जूस के सेवन से इंसान को क्या फायदे होते हैं। इसके सेवन से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की लौकी का जूस पीने के क्या फायदे होते हैं।
कब्ज की समस्या दूर होती हैं, अगर आप नियमित रूप से लौकी के जूस का सेवन करते हैं तो इससे कब्ज की समस्या बड़े आसानी से ठीक हो जाती हैं। साथ हीं साथ पेट में गैस और साइन में होने वाली जलन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता हैं। इसलिए हर इंसान को सुबह में एक गिलास लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर भी स्वस्थ रहेगा तथा शरीर में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।
पाचन की समस्या दूर होती हैं, दरअसल लौकी में इन्सॉल्युबल फाइबर की मात्रा भरपूर होती हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाती हैं। अगर आप नियमित रूप से लौकी के जूस का सेवन करते हैं तो आपको पाचन तंत्र से जुड़ी कभी कोई परेशानी नहीं होगी तथा आपके शरीर में ऊर्जा भी बनी रहेगी। इतना हीं नहीं आपके भोजन पेट में आसानी से पच जाएंगे। इसलिए आप प्रतिदिन इसका सेवन कर सकते हैं।
वजन घटाने के काम आता हैं, अगर आप अपने वजन को घटाना चाहते हैं तो आपके लिए लौकी का जूस सबसे फायदेमंद साबित हो सकता हैं। क्यों की लौकी के जूस में विटामिन, पोटेशियम और आयरन की मात्रा भरपूर होती हैं जो शरीर को स्वस्थ रखती हैं तथा इसके सेवन में शरीर में पाए जाने वाला कोलेस्ट्रॉल बर्न होता हैं। जिससे इंसान का वजन घटने लगता हैं। इसलिए अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह की डाइट में लौकी के जूस का सेवन कर सकते हैं।
यूरिन संबंधित परेशानी दूर होती हैं, लौकी का जूस शरीर में मोजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता हैं। इससे यूरिन संबंधित परेशानी दूर होती हैं तथा इंसान के शरीर में संक्रमण होने के चांस भी कम जाते हैं। इसलिए सभी इंसान को प्रतिदिन लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए। आप चाहें तो लौकी में नींबू मिलकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
तनाव से छुटकारा मिलता हैं, लौकी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट के गुण दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर को मजबूत करने का काम करता हैं। इससे दिमाग में पाए जाने वाले स्ट्रेस समाप्त हो जाते हैं तथा इंसान को तनाव से छुटकारा मिल जाता हैं। लौकी के जूस के सेवन से मष्तिस्क की कोशिकाओं को आराम मिलता हैं तथा दिमाग को डिप्रेशन से बचाने में भी मदद करता हैं। इसलिए इसका सेवन सबसे लाभकारी माना जाता हैं।
0 comments:
Post a Comment