हेल्थ डेस्क: आज के समय में सभी लोग जवान रहना चाहते हैं लेकिन गलत खान पान की वजह से उनके चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं तथा शरीर की त्वचा भी ख़राब हो जाती हैं। साथ ही साथ शरीर की कोशिकाएं भी कमजोर होने लगती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे आहार का बारे में जिन आहार के सेवन से आप हमेशा जवान रह सकते हैं तथा अपने शरीर को बीमारियों से भी मुक्त बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की हमेशा जवान रहने के लिए खाएं ये 5 आहार।
ड्राई फ़ूड, अगर आप हमेशा जवान रहना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन सुबह की डाइट में ड्राई फ़ूड का सेवन जरूर करें। ड्राई फ़ूड में कई तरह के पोषक तत्वों के साथ साथ विटामिन, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं जो शरीर को अंदरूनी रूप से मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही साथ इसके सेवन से इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति भी अच्छी रहती हैं तथा उनका दिमाग भी बेहतर तरीकों से काम करता हैं। इसलिए आप प्रतिदिन इसका सेवन कर सकते हैं।
अंकुरित अनाज, दरअसल अंकुरित अनाज में प्रोटीन, आयरन, फोलिक एसिड के साथ साथ विटामिन और मिनरल्स की मात्रा अधिक होती हैं। जिसके सेवन से इंसान के शरीर में ऊर्जा बनी रहती हैं तथा त्वचा में भी आकर्षण बना रहता हैं। साथ ही साथ इसके सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम भी ठीक तरीकों से काम करता हैं और इंसान के शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इसलिए अगर आप हमेशा जवान रहना चाहते हैं तो आप सुबह सुबह अंकुरित अनाज जरूर खाएं।
हरी सब्जियां, शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद के साथ साथ जवान रखने के लिए आप हरी सब्जियां प्रतिदिन भरपूर मात्रा में खाएं। क्यों की हरी सब्जियों में आयरन, कैल्शियन, मेग्नेशियम और विटामिन की कोई कमी नहीं होती हैं। इसको खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती हैं और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता हैं। इसलिए आप हरी सब्जियों का सेवन प्रतिदिन करें।
ओमेगा 3 युक्त आहार, हमेशा जवान रखने के लिए ओमेगा 3 युक्त आहार का सेवन सबसे ज़रूरी होता हैं। इसके सेवन से आँखों की रौशनी अच्छी रहती हैं तथा बालों का झड़ना भी कम हो जाता हैं। साथ ही साथ चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों से भी छुटकारा मिल जाता हैं। ओमेगा 3 के लिए आप आंवला, संतरा, मछली आदि का सेवन कर सकते हैं। इसमें ओमेगा 3 की मात्रा भरपूर होती हैं।
टमाटर, दरअसल टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता हैं जो शरीर की त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता हैं। साथ ही साथ त्वचा से बढ़ती उम्र की निशानियों को कम करता हैं तथा शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बनाता हैं। इसलिए अगर आप हमेशा जवान रहना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन टमाटर का सेवन करें। आप टमाटर का सलाद खा सकते हैं या इसका जूस भी पी सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment