हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो पिंपल की समस्या से ग्रसित हैं। इस समस्या के कारण लोगों के चेहरे पर दाग धब्बे के निशान भी बन जाते हैं जो लोगों की खूबसूरती को प्रभावित करता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिन उपाय को अपना कर आप पिंपल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं तथा अपने चेहरे को दाग मुक्त बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की मिनटों के इस उपाय से पाएं पिंपल से छुटकारा।
टमाटर, अगर आप पिंपल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप टमाटर के रस को शहद के साथ मिलकर उसका पेस्ट बना लें और 10 मिनट तक अपने चेहरे पर मसाज करें। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से साफ़ करें। मिनटों के इस उपाय से आपको पिंपल से छुटकारा मिल जायेगा। साथ ही साथ आपका चेहरा साफ़ और फ्रेश दिखने लगेगा।
नींबू, दरअसल नींबू में एसिडिक गुण मौजूद होता हैं जो इंसान को पिंपल से छुटकारा दिलाता हैं। आप नींबू के रस को शहद के साथ मिलकर उसे अपने चेहरे पर लगा लें और उसे 15 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद अपने त्वचा को हल्के गुनगुने पानी से साफ़ करें। पिंपल की समस्या दूर हो जाएगी और आपका चेहरा दिखने में भी फ्रेश लगेगा।
हल्दी, हल्दी के पाउडर को कच्चा दूध या गुलाबजल के साथ मिलकर लगाने से पिंपल की समस्या दूर हो जाती हैं और चेहरे की त्वचा में भी निखार आ जाता हैं। अगर आपके चेहरे पर कई सारे पिंपल निकल आए हैं तो आप सप्ताह में तीन दिन इस तरीकों को अपनाएं। आपकी ये समस्या बहुत जल्द ठीक हो जाएगी और त्वचा का कालापन भी दूर हो जायेगा।
शहद, पिंपल से छुटकारा पाने के लिए शहद सबसे कारगर उपाय हैं। आप शहद में कच्चे दूध को मिलकर आप अपने चेहरे पर 10 मिनट तक मसाज करें। इससे आपके त्वचा में ग्लो आ जायेगा और मिनटों के इस उपाय से पिंपल भी ख़त्म हो जाएंगे। अगर आप किसी पार्टी में जाने वाले हैं तो ये उपाय सबसे फायदेमंद साबित होता हैं। इसका असर चेहरे पर बहुत जल्द दिखने को मिलता हैं।
बेकिंग सोडा, दरअसल बेकिंग सोडा चेहरे के दाग धब्बे को दूर करने के लिए सबसे लाभकारी मान जाता हैं। लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल त्वचा के लिए खतरनाक होता हैं। इसलिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार ही करें। बेकिंग सोडा को गुलाबजल के साथ मिला करें अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे साफ़ कर लें। इससे पिंपल की समस्या दूर हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment