बालों की समस्या है तो टेंशन ना लें, जूस पिएं

हेल्थ डेस्क: आज के समय में प्रदूषण और सूर्य की किरणों से निकलने वाले अल्ट्रा वॉयलेट रेज़ के कारण बालों में कई तरह की समस्या उत्पन हो जाती। बाल लगातार झड़ रहें तथा बालों का आकर्षण भी धीरे धीरे समाप्त हो रहा हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे जूस के बारे में उन जूस का सेवन अगर आप नियमित रूप से करते हैं तो आपके बालों की हर समस्या दूर हो जाएगी तथा बालों का झड़ना रूक जायेगा। साथ ही साथ गंजेपन की समस्या से भी छुटकारा मिल जायेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से की बालों की समस्या है तो टेंशन ना लें, जूस पिएं।
एलोवेरा जूस, बालों की हर समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा का जूस सबसे फायदेमंद साबित होता हैं। इसके सेवन से बालों का झड़ना रूक जाता हैं। साथ ही साथ बालों में प्राकृतिक तौर पर चमक आ जाती हैं और इंसान के बाल स्वस्थ और मजबूत हो जाते हैं। इतना ही नहीं इसके सेवन से बालों में डैंड्रफ की समस्या उत्पन नहीं होती हैं। इसलिए अगर आपके बालों में कोई भी समस्या हैं तो आप टेंशन ना लें और एलोवेरा जूस पिएं।
पालक का जूस, पालक का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। इनमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर और कई तरह के विटामिन मौजूद होते हैं। जिसके सेवन से बालों की हर समस्या दूर हो जाती हैं। बालों का झड़ना रूक जाता हैं और गंजापन की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता हैं। साथ ही साथ इसके सेवन से बालों में चमक आ जाती हैं और बालों का ग्रोथ भी सही तरीकों से होता हैं। इसलिए हर इंसान को प्रतिदिन पालक का जूस पीना चाहिए। इससे स्वास्थ भी अच्छा रहता हैं।
अमरूद का जूस, दरअसल अमरूद के जूस में कई तरह के एंटी गुण मौजूद होते हैं। जिसके सेवन से इंसान के बाल घने होते हैं तथा बालों से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाती हैं। साथ ही साथ इंसान के सिर पर नए बाल उगने लगते हैं। इस जूस को अगर आप प्रतिदन पीते हैं तो बालों से जुड़ी समस्या बहुत जल्द ठीक हो जायेगा और आपके बालों में प्राकृतिक तौर पर मजबूती आ जाएगी।
आंवला का जूस, कभी कभी इंसान के शरीर में विटामिन इ की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण उनके सिर के बाल झड़ने लगते हैं और धीरे धीरे वो लोग गंजापन के शिकार हो जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप प्रतिदिन आंवला के जूस का सेवन करें। इससे बालों का झड़ना कम हो जायेगा तथा आपके बाल मजबूत हो जायेगें। साथ ही साथ इसके सेवन से आपके बाल सिल्की और मुलायम हो जायेंगे।
संतरा का जूस, दरअसल संतरा के जूस में विटामिन सी की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो बालों के लिए फायदेमंद साबित होती हैं। इसके सेवन से बालों का झड़ना रूक जाता हैं तथा बालों में उत्पन होने वाले डैंड्रफ की समस्या भी समाप्त हो जाती हैं। साथ ही साथ इसके सेवन से बालों का भी अच्छा ग्रोथ होता हैं। इसलिए हर इंसान को प्रतिदिन संतरा का जूस पीना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment