डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 9 मार्च के दिन नवग्रहों की चाल प्रेम चक्र योग का निर्माण कर रहा हैं। इस योग के निर्माण होने से इंसान के लव लाइफ में कोई बड़ा बदलाव हो सकता हैं। कुछ राशियों के लोगों को लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं तो किसी के जीवन में अशांति आ सकती हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे 9 मार्च के लव राशिफल के बारे में की लव पार्टनर को लेकर आपके सितारे क्या कहते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण प्रेम चक्र योग का प्रभाव आपके लिए मिला जुला रहेगा। सिंगल रहने वाले लोगों के जीवन में नए लव स्टोरी की शुरूआत हो सकती हैं। लेकिन लंबे समय से प्यार में रह लोगों के लव लाइफ में परेशानी आ सकती हैं और इन्हे लव पार्टनर से तकरार मिल सकता हैं। इनके प्रेम संबंधों में दरार भी आ सकती हैं और इनके रिश्ते टूट सकते हैं। इस दिन आप सावधान रहें तथा लव पार्टनर के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। आपके लिए लाल और गुलाबी रंग इस दिन शुभ साबित होगा।
वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 9 मार्च के दिन लव पार्टनर को लेकर आपके सितारे बुलंदियों पर रहेंगे। इस दिन पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम चक्र योग के प्रभाव से आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। विवाह का इंतज़ार कर रहें लोगों के लिए यह दिन सबसे उत्तम रहेगा। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता हैं। आपका लव पार्टनर आपको प्रपोज करेगा। जिससे लव लाइफ में खुशियां बनी रहेगी। हरा और सफेद रंग आपके लिए लकी रहेगा।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण लव पार्टनर को लेकर आपके सितारे अनुकूल रहेंगें। इस दिन आपकी कुंडली में प्रेम चक्र योग का निर्माण हो रहा हैं। जिससे आपको लव पार्टनर से सच्चा प्यार मिलेगा। आप उनके साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं और प्रेम जीवन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम विवाह का इंतजार कर रहें लोगों के लिए शुभ समय आने वाला हैं। ये लोग अपने लव पार्टनर को वैवाहिक प्रस्ताव दे सकते हैं। इस दिन आपका मन प्रशन रहेगा और लव लाइफ में सफलता मिलेगी। आपके लिए लाल और सफेद रंग शुभ साबित होगा।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण आपके सितारे आपके अनुकूल नहीं रहेंगे। इस दिन लव पार्टनर के साथ कोई बहस हो सकती हैं और आपके रिश्ते ख़राब हो सकते हैं। इस दिन आपको सावधान रहने की जरूरत हैं। आप कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे की आपका रिलेशनशिप कमजोर हो। दोपहर बाद प्रेम चक्र योग के प्रभाव से आपके लव लाइफ में खुशियां आएगी और लव पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। इस दिन आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं और उन्हें कोई उपहार दें। आपके लिए पीला और गुलाबी रंग लकी रहेगा।

0 comments:
Post a Comment