डेस्क: ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो प्रतिदिन ग्रहों के प्रभाव से इंसान के प्रेम संबंधों में परिवर्तन होता रहता हैं। यह परिवर्तन कभी जीवन में खुशियां लाती हैं तो कभी रिश्तों में दरार उत्पन करता हैं। इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे 9 मार्च के लव भविष्यफल के बारे में की प्रेम संबंधों को लेकर आपके लिए 9 मार्च का दिन कैसा रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, 9 मार्च के दिन आपका लव भविष्यफल मिला जुला रहेगा। ग्रहों का प्रभाव आपके लिए शुभ नहीं हैं। जिससे आपके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती हैं और लव पार्टनर के साथ लड़ाई झगड़ा हो सकता हैं। इस दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की ज़रूरत हैं। माता पिता से किसी बात को लेकर बहस हो सकती हैं और आपका मन थोड़ा अशांत रह सकता हैं। इस दिन आपको शनि देव की उपासना करनी चाहिए।
वृष, कन्या और मकर राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रेम संबंधों को लेकर आपका लव भविष्यफल 9 मार्च के दिन शुभ रहने वाला हैं। इस दिन आपके संबंधों में गहराई आएगी और आपका लव रिलेशनशिप और भी मजबूत हो जायेगा। साथ ही साथ लव पार्टनर से चली आ रही मतभेद की समस्या भी समाप्त हो जाएगी और जीवन में खुशियों की वर्षा होगी। इस दिन आप शनि देव की आराधना करें। इससे आपके जीवन में कोई समस्या नहीं आएगी और आपका लव भविष्यफल भी बेहतर रहेगा।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, 9 मार्च के दिन आपके प्रेम संबंधों में नयापन देखने को मिल सकता हैं तथा आपका लव भविष्यफल और भी बेहतर हो सकता हैं। नए प्रेमी प्रेमिका के प्रेम संबंधों में गहराई आ सकती हैं और इनके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। माता पिता की ओर से प्रेम विवाह करने की स्वीकृति मिल सकती हैं और जीवन में सुख और शांति आ सकती हैं। यह दिन आपके लिए यादगार रहेगा आप इसका लुफ्त उठाएं। आपके लिए शनि देव का दर्शन करना लाभकारी रहेगा।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 मार्च के दिन शुक्र का प्रभाव आपके सप्तम भाव में होगा। इससे आपके प्रेम संबंधों में बदलाव हो सकता हैं तथा जीवन में आने वाली समस्या दूर हो सकती हैं। इस दिन जीवनसाथी का भाग्य आपको भाग्यशाली बनाएगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और घर परिवार का माहौल भी खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से प्यार में रह रहें प्रेमी प्रेमिका के प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं और इन्हे माता पिता का आशीर्वाद मिल सकता हैं। आप इस दिन शनि देव की पूजा करें।

0 comments:
Post a Comment