मोदी सरकार के बजट 2020: क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा

न्यूज डेस्क: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 01 फरवरी 2020 को संसद में पेश किये गये बजट में लोगों को राहत देने की कोशिश की गयी। पेश हुए इस बजट में कुछ चीजें सस्ता तो कुछ चीजें महंगा भी हुयी। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे मोदी सरकार के बजट 2020 के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
बजट में क्या होगा सस्ता : 
बजट के बाद होम लोन लेना भी सस्‍ता हो सकता है।  बजट के बाद इलेक्ट्रिक कारें सस्‍ती हो सकती है। बजट 2020 घोषणा के अनुसार बजट के बाद तेल, शैंपू, टूथपेस्ट, डिटरजेंट, बिजली का घरेलू सामान भी सस्ते होंगे। घरेलू सामान की सूची में पंखे, सैनेटरी वेयर, ब्रीफ केस, बैग, बोतल, कंटेनर शामिल है. इसके अतिरिक्त सस्ते सामान की सूची में चश्मों के फ्रेम, गद्दे, बिस्तर, बांस का फर्नीचर, सूखा नारियल, अगरबत्ती, पास्ता, नमकीन, म्योनीज़, सैनेटरी नैपकिन भी शामिल होगी। 

बजट के अनुसार खाने-पीने की चीजों में चॉकलेट, वैफर्स, कस्टर्ड पाउडर सस्ता हो सकता है. अन्य सामान में लाइटर, ग्लासवेयर, पॉट, कुकर, चूल्हा और प्रिंटर भी सस्ते हो जाएंगे. 

बजट में क्या होगा महंगा :
इस बजट के बाद  पेट्रोल-डीजल, सोना, काजू, ऑटो पार्ट्स, सिंथेटिक रबर, पीवीसी, टाइल्‍स महंगी हो जाएंगी। तंबाकू उत्‍पाद भी इस बजट के बाद महंगे हो सकते हैं। पंखे, स्टेशनरी, मोबाइल फोन, विदेशी फर्नीचर, सिगरेट और तंबाकू, इंपोर्टेड मेडिकल डिवाइस, फुटवेयर इत्यादि महंगे होंगे। 

कस्टम ड्यूटी 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत की गई है। इससे स्टेशनरी महंगी हो जाएगी. पेट्रोल-डीजल, सोना, काजू, ऑटो पार्ट्स, सिंथेटिक रबर और टाइल्स महंगे हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त महंगे होने वाले सामान की सूची में सोने-चांदी के गहने भी शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment