जानिए कमर दर्द के इलाज के लिए घरेलू उपाय

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग कमर दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। इस दर्द के कारण इंसान को चलने फिरने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिस उपाय से आपको कमर दर्द की समस्या दूर हो जाएगी तथा शरीर भी सेहतमंद रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .अगर आपको कमर दर्द की समस्या होती हैं तो आप एक छोटा चम्मच अजवायन को तवे पर भूनकर फिर थोड़ा ठंडा होने पर इसे चबा कर खाएं। ऐसा करीब एक सप्ताह तक करें। इससे कमर दर्द की समस्या कम हो जाएगी और सेहत भी अच्छी रहेगी।

2 .कमर दर्द की समस्या को दूर करने के लिए तेजपत्ता 15 ग्राम, अजवायन 15 ग्राम और सौंफ 6 आधा चम्मच को पीसकर 1 लीटर पानी में उबाल कर काढ़ा बनाएं। पानी 100 ग्राम शेष रह जाए तो ठंडा करके पीने से कमर दर्द ठीक होता है।

3 .दरअसल 1 लीटर दूध में 6 ग्राम पिप्पली, 4 ग्राम सोंठ और 1 ग्राम केसर डालकर उबालें। इस दूध को गर्म थोड़ा-थोड़ा करके पीने से भी कमर दर्द ठीक होता है। साथ ही साथ इससे हड्डियों में मजबूती आती हैं और अर्थराइटिस की बीमारी होने के चांस कम जाते हैं।

0 comments:

Post a Comment