पसीने की बदबू दूर करने के ये हैं 5 उपाय, जानिए

इस दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पसीने से बदबू आने की समस्या होती हैं। इस समस्या के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिस उपाय को आजमा कर आप पसीने की बदबू को दूर कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .पसीने की बदबू दूर करने के लिए पानी में यूडीकॉलोन, लैवेंडर या नीबू का रस डालकर नहाएं। या फिर डिटॉल, गुलाब जल की कुछ बूंदें मिला कर नहाए। इससे आपके शरीर की त्वचा फ्रेस रहेगी और पसीने की बदबू नहीं आएगी।

2 .पसीने की बदबू को दूर करने के लिए नहाने के बाद टेलकम पाउडर का प्रयोग करें। पाउडर पसीने को ज्यादा सोख लेता है। जिससे बदबू की समस्या खत्म हो जाती हैं।

3 .पसीने की बदबू दूर करने के लिए पानी में टमाटर का थोड़ा रस मिलाकर नहाना फायदेमंद रहेगा। इसके साथ ही टमाटर का जूस भी पिएं। इससे पसीने की बदबू नहीं आएगी।

4 .पसीने की बदबू दूर करने के लिए रात को नहाने के पानी में गुलाब की पत्तियां या संतरे के छिलके डाल दें और सुबह उस पानी से नहाएं। इससे शरीर भी साफ रहेगा और पसीने की बदबू भी नहीं आएगी।

5 .सेब का सिरका शरीर की दुर्गंध दूर करने का अच्छा उपाय है। ये स्किन के पीएच लेवल को कम कर स्किन में बैक्टीरिया की पैदावार क्षमता को कम करता है। इससे पसीने की बदबू दूर हो जाती हैं और शरीर स्वस्थ रहता हैं।

0 comments:

Post a Comment