आज के वर्तमान समय में कान दर्द की समस्या लोगों में तेजी के साथ फ़ैल रही हैं। इस दर्द के कारण इंसान की सेहत खराब हो जाती हैं और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिस उपाय से कान दर्द की समस्या दूर हो जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .कान दर्द की समस्या को दूर करने के लिए हींग, सोंठ और तुबरू प्रत्येक 50-50 ग्राम लेकर 300 ग्राम सरसों के तेल में पकाएं। इस तेल को छानकर बूंद-बूंद इस्तेमाल करने से कान में दर्द ठीक होता है। साथ ही साथ कान की गंदगी भी साफ हो जाती हैं।
2 .एलोवेरा के 10 ग्राम रस को हल्का गर्म करके, कान में दर्द के विपरीत कान में बूंद-बूंद टपकाने से कान का दर्द ठीक होता है। इससे कान दर्द से जुड़ी सभी प्रकार की परेशानी समाप्त हो जाती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं।
3 .अगर सर्दी में घूमने-फिरने से कान में दर्द हुआ है तो अदरक के 5 ग्राम रस को हल्का गर्म करके, कपड़े से छानकर बूंद-बूंद डालने से कान में दर्द ठीक होता है। इससे कान भी साफ हो जाता हैं तथा कान में किसी भी प्रकार के संक्रमण होने के चांस कम जाते हैं।

0 comments:
Post a Comment