न्यूज डेस्क: भारतीय रेलवे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रेल नेटवर्क हैं। यह भारत के अलावे दूसरे देशों में भी जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस ट्रेन के बारे में जो ट्रेन भारत से विदेश जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .मैत्री एक्सप्रेस।
आपको बता दें की भारत से बांग्लादेश दो ट्रेनें चलती है जो भारत के कोलकत्ता से बांग्लादेश के ढाका तक चलतीं है। मैत्री एक्सप्रेस उनमे से एक हैं। यह ट्रेन 2008 से चलना शुरू हुयी थी।
2 .बंधन एक्सप्रेस।
यह ट्रेन भी भारत से बांग्लादेश जाती हैं। इसका शुभारंभ 2017में किया गया। ये ट्रेन सप्ताह में छ: दिन चलती है जो कोलकात्ता शहर से 375km दूर ढाका शहर तक जाती है।
समझौता एक्सप्रेस।
यह ट्रेन भारत से पकिस्तान जाती हैं। भारत में यह ट्रेन दिल्ली से पंजाब के अटारी श्यामसिंह रेलवे स्टेशन तक जाती है।
थार एक्सप्रेस।
भारत पाकिस्तान के बीच चलने वाली यह एक व्यापक रेल सेवा थी। आपको बता दें की ये दोनों देशों के बीच चलने वाली यह सबसे पुरानी रेल सेवा है। यह हैदराबाद जोधपुर रेलवे लाइन को पाकिस्तान के करांची पेशावर रेलवे लाइन से जोड़ती है।

0 comments:
Post a Comment