न्यूज डेस्क: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बता दें की हिमाचल प्रदेश के एनिमल हस्बैंड्री डिपार्टमेंट ने एचपी एनिमल हस्बैंडरी अटेंडेंट/प्यून/चौकीदार के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत कुल 239 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों को राज्य के विभिन्न पशु डिस्पेंरी और अस्पतालों में अनुबंध पर नियुक्ति किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2020 है।
एचपी एनिमल हस्बैंडरी अटेंडेंट/प्यून,
पदों की संख्या : 238
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से दसवीं या समकक्ष परीक्षा पास हो होनी चाहिए।
वेतनमान : नियमानुसार दिया जाएगा।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित हैं।
अधिकतम आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2020 के आधार पर की जाएगी।
ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया।
योग्य उम्मीदवारों का चयन दसवीं की परीक्षा में प्राप्त अंकों और अन्य तय मानकों में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 85 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 15 अंक अन्य मानकों के लिए निर्धारित है।
आवेदन शुल्क।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क देय नहीं है।
आधिकारिक वेबसाइट : (http://hpagrisnet.gov.in/)

0 comments:
Post a Comment