भारत सरकार के 241 पदों पर भर्तियां, करें आवेदन, सैलरी 44,900

न्यूज डेस्क: अगर आप भारत सरकार की नौकरी करना चाहते हैं तो आपको बता दें की सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी) ने विभिन्न श्रेणी के 241 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें लेक्चरर, टेक्निशियन असिस्टेंट, लाइब्रेरियन, पीसीआर ऑफिसर, असिस्टेंट प्लेसमेंट ऑफिसर, फैक्लटी पोस्ट समेत अन्य कई पद शामिल हैं। इन पदों को अनुबंध पर भर्तियां होंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2020 

लेक्चरर (प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी/मेकेनिकल इंजीनियरिंग/मैन्यूफैक्चरिंग इंजीनियरिंग),
पदों की संख्या  : 46 
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रथम श्रेणी में मेकेनिकल/ केमिस्ट्री/ फिजिक्स/ पॉलिमर टेक्नोलॉजी या समकक्ष विषय में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। 
वेतन : 44,900 रुपये।

टेक्निकल असिस्टेंट (टेस्टिंग/ प्रोसेसिंग/टूलिंग/ कैड कैम/स्किल ट्रेनिंग), 
पदों की संख्या : 90
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से मेकेनिकल विषय में डिप्लोमा/डीपीएमटी/डीपीटी/ पीजीडी-पीटीक्यूसी/ पीजीडी-पीपीटी/ पीडी-पीएमडी योग्यता होने के साथ संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव  होनी चाहिए। 
वेतन : 21,700 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष।

लाइब्रेरियन, 
पदों की संख्या : 08
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से लाइब्रेरी साइंस विषय में ग्रेजुएट हो/ लाइब्रेरी साइंस में पीजी डिप्लोमा के साथ संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होनी चाहिए। 
वेतन : 21,700 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष।

प्लेसमेंट एंड कस्टमर रिलेशन ऑफिसर, 
पदों की संख्या : 07
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/बीटेक/एमबीए डिग्री के साथ संबंधित कार्यक्षेत्र में न्यूनतम पांच साल का अनुभव होना चाहिए। 
वेतन : 40,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष।

असिस्टेंट प्लेसमेंट ऑफिसर, 
पदों की संख्या  : 10
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/बीटेक/एमबीए डिग्री के साथ संबंधित कार्यक्षेत्र में न्यूनतम दो साल का अनुभव होना चाहिए। 
वेतन : 35,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष।

फैकल्टी (केमिस्ट्री/ फिजिक्स/ मैथमेटिक्स/ इंग्लिश/ कम्प्यूटर साइंस/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/ सिविल), 
पदों की संख्या : 60
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से केमिस्ट्री/ फिजिक्स/ मैथमेटिक्स/ इंग्लिश/ कम्प्यूटर साइंस/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/ सिविल विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। 
वेतन : 35,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 65 वर्ष।

लैबोरेटरी इंस्ट्रक्टर (केमिस्ट्री/ फिजिक्स/ कम्प्यूटर साइंस/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/ वर्कशॉप प्रैक्टिस), 
पदों की संख्या : 08
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से केमिस्ट्री/ फिजिक्स/ कम्प्यूटर साइंस/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/ वर्कशॉप प्रैक्टिस विषय में बैचलर डिग्री/ तीन वर्षीय डिप्लोमा होनी चाहिए। 
वेतन : 25,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष।

फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर, 
पदों की संख्या : 12
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से फिजिकल एजुकेशन विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। 
वेतन : 25,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष।

आवेदन शुल्क। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। 

आवेदन प्रक्रिया। 
वेबसाइट (www.cipet.gov.in) पर जाएं और आवेदन करें। 

0 comments:

Post a Comment