बिहार में होमगार्ड के 12 हजार पदों पर बहाली, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क: जो लोग बिहार में होमगार्ड बनना चाहते हैं उनके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की होमगार्ड के रिक्त पदों को भरने को लेकर सरकार ने बंपर बहाली निकाली जाएगी. सभी जिलों में खाली पड़े 12 हजार पदों को भरने के लिए सरकार तैयारियों में जुट गई है. होमगार्ड के महानिदेशक और अग्निशमन सेवा के हेड कमांडेंट को आदेश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में बहाली की प्रक्रिया को शुरू कराये. इसके लिए बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। 
बताया जा रहा है कि 6 जिलों में रोस्टर जारी कर दिया गया है. बाकी बचे अन्य जिलों में भी जल्दी ही रोस्टर जारी कर दिया जायेगा. होमगार्ड ने सभी समादेष्टा को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों की डिमांड बताएं जिसे पूरा किया जा सके. 

बिहार में लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षा महकमे को और भी ज्यादा मजबूत करने की कोशिश में सरकार जुटी हुई है. बिहार में सिपाही और दारोगा भर्ती की प्रक्रिया जारी है. अब इनके बाद सरकार होमगार्ड के खाली पड़े पदों को भरने की भी कवायद शुरू कर चुकी है. इसके लिए सरकार 8वीं और 10वीं पास युवाओं को नौकरी करने का मौका दे सकती हैं। 

0 comments:

Post a Comment