BSNL में 100 पदों पर सरकारी नौकरी के मौके, ऐसे करना होगा आवेदन

न्यूज डेस्क: अगर आप बीएसएनएल में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सौ पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली है. इसमें विभिन्न विभागों में टेक्निशियन अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 4 मार्च 2020

आवेदन जमा करने की आखिरी तिथि- 12 मार्च 2020

इंटरव्यू की तिथि - 19 मार्च 2020

पदों का विवरण। 
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (श्रेणी 1) - 75 पद 

टेक्निशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस (श्रेणी -2) - 25 पद

शैक्षणिक योग्यता। 
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

आयु सीमा। 
आपको बता दें की अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार आयु सीमा का निर्धारण किया जाएगा. आरक्षित वर्ग के उमम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया। 
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और मैरिट के आधार पर होगा। 

0 comments:

Post a Comment