न्यूज डेस्क: चीन के बाद कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश इटली ही है जहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 366 हो गई है और संक्रमित लोगों की संख्या 7,375 पहुंच गई है। इस देश के लोगों पर कोरोना वायरस का कहर टूट रहा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस से इटली में एक दिन में 133 लोगों की मौत हो गई, जिससे देश में मृतकों की कुल संख्या 366 पहुंच गई। वहीं, एक दिन में संक्रमण के 1,492 मामले सामने आने के बाद इटली ने दो करोड़ से अधिक मास्क के ऑर्डर दिए हैं। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि अधिकांश मौत उत्तरी इटली में लोम्बार्डी क्षेत्र में हुई हैं।
आपको बता दें की इटली ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के अपने प्रयासों के तहत देश भर के सिनेमाघरों, थियेटरों और संग्रहालयों को बंद रखने का आदेश दिया। सरकारी वेबसाइट पर प्रकाशित आदेश के मुताबिक, उत्तरी इटली के कई इलाकों में 1.5 करोड़ लोगों को जबरन घरों में बंद रखने के अलावा सरकार ने देश भर में स्कूलों, नाइट क्लबों और कसीनो को भी बंद कर दिया है।
चीन के बाहर कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित देशों में इटली का नाम सबसे ऊपर है जहां अब तक इस घातक बीमारी के चलते 230 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। यह वायरस धीरे धीरे दुनिया के कई देशों में फ़ैल रहा हैं। जो एक चिंता का विषय हैं।

0 comments:
Post a Comment