बिहार राज्य विश्वविद्यालय में 3000 पदों पर होगी बहाली, जानें पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार राज्य विश्वविद्यालय में नौकरी की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की  राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के पद पर बहाली होगी. नियुक्ति की प्रक्रिया इसी महीने मार्च से शुरु हो जाएगी.इसके लिए बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार सहायक प्राध्यापक के चार हजार पद अब तक चिन्हित किए गए हैं. पहले चरण में तीन हजार पदों पर बहाली के लिए विभाग बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग को पत्र जारी कर दिया हैं. अब बहुत जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। 

आपको बता दें की इस बहाली में आवेदन सहित पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित की जाएगी. शिक्षा विभाग के अनुसार विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकेतर कर्मियों के खाली पदों की लिस्ट बनाई जा रही है. इनकी नियुक्ति भी बिहार राज्य विश्वविद्यालयों सेवा आयोग से कराने के लिए कैबिनेट से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। 

0 comments:

Post a Comment