न्यूज डेस्क: बिहार में कुछ दिनों से शिक्षक हड़ताल पर हैं। साथ ही साथ सरकार के काम काज को भी बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके कारण इनपर बड़ी करवाई की गयी हैं। सुपौल में शिक्षा विभाग ने 137 महिलाओं समेत 676 शिक्षकों के खिलाफ सदर थाना में एफआईआर दर्ज करा दिया है।
क्यों हुई कार्रवाई।
मीडिया के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मैट्रिक मुल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने वाले कुल 676 शिक्षक शिक्षिकाओं पर सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. ये शिक्षक समान काम समान वेतन सहित कई अन्य मांगों को लेकर हङताल पर है. हड़ताल के कारण ही मुल्यांकन कार्य का विरोध कर रहे हैं. जिसके कारण सरकार इनपर सख्त कारवाई के मूड में हैं।
आपको बता दें की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जहां एक ओर महिलाओं को सम्मानित किया जा रहे है वही सुपौल में महिलाओं पर केस दर्ज कर ही शिक्षा विभाग उन्हे सम्मानित किया जा रहा है. हद तो तब हो गई जब केस दर्ज कराने पहुंचे छातापुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने भी स्वीकार्य किया कि ये केस महिला दिवस पर विभाग द्वारा महिला शिक्षकों के लिए सम्मान ही है. इस बात से बिहार में एक नया विवाद जन्म ले सकता हैं और राज्य की राजनीती गरमा सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment