न्यूज डेस्क: शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए पंजाब एजुकेशन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में ईटीटी टीचर्स पदों के लिये योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों के लिये केवल ऑनलाइन मोड में एप्लाई किया जा सकता है.इच्छुक उम्मीदवार जल्दी अप्लाई करें।
कैसे करें अप्लाई।
उम्मीदवार इन पदों के लिये आवेदन करने के लिये आधिकारिक वेबसाइट www.educationrecruitmentboard.com. पर जाएं और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।
ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तिथि: 6 मार्च 2020
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 25 मार्च 2020
कुल ईटीटी टीचर वैकेंसी – 1664
आवेदन शुल्क।
अगर इन पदों पर आवेदन शुल्क की बात की जाये तो सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1000 रुपये देने हैं, वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के नाम पर देने हैं 500 रुपये.
आयु सीमा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिये अगर आयु सीमा की बात की जाये तो आयु सीमा रखी गयी है अधिकतम 37 वर्ष. हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित श्रेणी को छूट मिलेगी.
चयन प्रक्रिया।
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के अनुसार होगा।

0 comments:
Post a Comment