न्यूज डेस्क: बिहार में जिन लोगों के पास राशन कार्ड हैं उन लोगों के लिए अच्छी खबर आयी हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब तक लाखों लोगों का इलाज हो चुका है. इसके साथ ही 11,86,16,078 लोगों का कार्ड भी बन चुका है. बताया जाता है कि वहीं आयुष्मान योजना के अंतर्गत 74,84,202 से भी ज्यादा लाभार्थी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा चुके हैं।
ख़ुशी की बात है कि राज्य सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के डाटाबेस को राशन कार्डधारकों के डाटाबेस से जोड़ दिया है. अब बिहार में जिन लोगों के पास आयुष्मान भारत योजना का कार्ड नहीं है वो लाभार्थी भी राशन कार्ड के आधार पर इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
राज्य स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के कार्यपालक निदेशक लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि आयुष्मान योजना के जिन लाभार्थियों को यह पता नहीं है कि वे योजना के लाभुक हैं या नहीं, वे अपने राशन कार्ड के आधार पर भी योजना का लाभ ले सकेंगे. इससे बिहार में रहने वाले गरीब लोगों को काफी फायदा होगा।
कौन-कौन सी बीमारियां हैं शामिल ?
1 .आयुष्मान भारत योजना (ABY) में प्रति परिवार हर साल 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है.
2 .किसी बीमारी की स्थिति में अस्पताल में एडमिट होने से पहले और बाद के खर्च भी कवर किये जा रहे हैं. PM-JAYमें ट्रांसपोर्ट पर होने वाला खर्च भी शामिल है.
3 .किसी बीमारी की स्थिति में सभी मेडिकल जांच/ऑपरेशन/इलाज आदि PM-JAYके तहत कवर होते हैं।
4 .मोदीकेयर (PM-JAY) में पुरानी बीमारियों को भी कवर की जाती हैं.

0 comments:
Post a Comment