राजस्थान में 2500 होमगार्ड्स की हो रही भर्ती, 8वीं पास करें आवेदन

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot Government) ने बड़ा तोहफा (Big gift) दिया है। सरकार ढाई हजार होमगार्ड्स की भर्ती (Home Guards Recruitment) करेगी। उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन की तिथि। 
आवेदन पत्र 7 अप्रैल से 6 मई 2020 तक ऑनलाइन भरे जाएंगे

योग्यता। 
इसके लिए शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं पास रखी गई है। 

आयु सीमा। 
होमगार्ड पद के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट की जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देखें। 

चयन प्रक्रिया। 
होमगार्ड डीजी राजीव दासोत ने बताया कि इसके विभिन्न चरणों में पंजीकरण एवं प्रमाण पत्रों की जांच, शारीरिक माप तौल परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। विशेष योग्यता का विवरण विभागीय वेबसाइट पर देख सकते हैं।  भर्ती प्रक्रिया में राज्य सरकार के नियमानुसार विभिन्न वर्गों को देय आरक्षण लागू होगा। 

वेतन :
आपको बता दें की नियमित करने की मांग को लेकर होमगार्ड एसोसिएशन ने हाल ही में प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों के लिए ज्ञापन दिया था हालांकि सरकार का कहना है कि नियमित कर्मचारियों की तरह होमगार्ड्स को वेतन नहीं दिया जा सकता। इनका वेतन पहले की ही तरह रहेगा। 

0 comments:

Post a Comment