बिहार में नौकरियों की बहार, कई पदों पर होगी जल्द बहाली

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने का सपना देश रहें युवाओं को नौकरी की सौगात मिल सकती हैं। बिहार में 1767 अमीन और 1387 इंजीनियरों (Engineers Job) की नियुक्ति जल्द की जाएगी। इसके लिए बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। 
आपको बता दें की रविवार को पटना (Patna) में हुए जेडीयू (JDU) के कार्यकर्ता सम्मेलन में जहां सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अमीनों की नियुक्ति की बात कही थी वहीं बुधवार को विधान परिषद में इससे संबंधित जानकारी राजस्व भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने दी। 

मंत्री मंडल ने कहा कि राज्य में जल्द ही 1767 नियमित अमीनों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. मंत्री ने सदन में बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद द्वारा विज्ञापन निकाला जा चुका है और परीक्षा को लेकर विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। मंत्री के मुताबिक अंचल अमीन के 1701, भूमि सुधार उप-समाहर्ता के लिए 101 और भू अर्जन कार्यालय के लिए 79 अमीन के पदों पर नियुक्ति होनी है। 

इसके अलावा राज्य में 1387 सिविल और मैकेनिकल सहायक का भी फाइनल रिजल्ट इसी महीने के अंतिम तक जारी कर दिया जाएगा। साथ हीं साथ बिहार में और भी कई पदों पर भर्तियां प्रकाशित की जाएगी। ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। 

0 comments:

Post a Comment