हाईकोर्ट में कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक के पदों पर भर्तियां, सैलरी होगी 62000

न्यूज डेस्क: अगर आप हाईकोर्ट में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (High Court of Madhya Pradesh) जबलपुर ने निजी सचिव, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एवं सहायक ग्रेड-3 के नियमित पदों पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 16/03/2020

पदों की विवरण। 
निजी सचिव - 01
कम्प्यूटर ऑपरेटर - 03
सहायक ग्रेड-3 - 15
कुल रिक्त पद - 19

निजी सचिव : 
निजी सचिव के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है। साथ शॉर्टहैंड/टाइपिंग में मान्यता प्राप्त संस्था से 100 wpm आवश्यक है। 
वेतन - 42700 रुपए से  135100 रुपए तक होगा।

कम्प्यूटर ऑपरेटर: 
कम्प्यूटर ऑपरेटर के लिए उम्मीदवार को हायर सेकंडरी यानी 10+2 पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्याल से बीसीए परीक्षा पास होना आवश्यक है। सीपीसीटी परीक्षा स्कोर कार्ड धारक हो जिसे कम्प्यूटर दक्षता और हिन्दी टाइपिंग उत्तीर्ण की होनी चाहिए। 
वेतन - 19500 से 62000 रुपए तक होगा।

सहायक ग्रेड-3 :
मान्यता प्राप्त संस्थान से हायर सेकंडरी यानी 10+2 पास हो। साथ ही एमपी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से हिन्दी मुद्रा लेखन परीक्षा उत्तीर्ण हो या सीपीसीटी परीक्षा स्कोर कार्ड धारक हो जिसे कम्प्यूटर दक्षता और हिन्दी टाइपिंग उत्तीर्ण की होनी चाहिए। 

आवेदन करने के लिए लिंक : https://mphc.gov.in/recruitment-result

0 comments:

Post a Comment