कोरोना वायरस से जल्द मिलेगी राहत, रिसर्च में हुआ खुलासा

न्यूज डेस्क: आज के समय में कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में हो रहा हैं। इससे कई लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। लेकिन बहुत जल्द लोगों को इस वायरस से निजात मिल सकता हैं। आज इसी विषय में एक रिसर्च के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे की कैसे अब लोगों को कोरोना वायरस से राहत मिल सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
रिसर्च -शेनजेन नेशनल मेडिकल रिसर्च सेंटर और यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने फ्रोजेन इलेक्ट्रॉन माइक्रोसोप एनालिसिस टेक्नॉलाजी की मदद से यह तस्वीर ली है। एसोसिएट प्रोफेसर लिउ चुआंग ने बताया, वायरस की जिस संरचना को हमने देखा वह बिल्कुल वैसा ही है जैसा जिंदा होने पर नजर आता। हमने वायरस को निष्क्रिय करने के बाद उसकी तस्वीर ली और उसके जैविक नमूने को सुरक्षित किया। इससे पता चला कि जब यह वायरस जिंदा था तो किस स्थिति में और कैसा था। अब वैज्ञानिक को ये उम्मीद हैं की बहुत जल्द इसका इलाज खोजा जा सकता हैं। 

इस कामयाबी से वायरस के विश्लेषण और जरूरी क्लिनिकल रिसर्च का रास्ता साफ हो सकता है। इस खोज से कोरोनोवायरस के खिलाफ दवाओं और टीकों के जल्द विकास में मदद मिलेगी। शेनजेन नेशनल मेडिकल रिसर्च सेंटर के निदेशक झांग झेग ने बताया कि मानव शरीर से वायरस को अलग करने में कई देशों के शोधकर्ता सफल हुए हैं लेकिन अभी तक कोई संरचना नहीं समझ पाया है।

0 comments:

Post a Comment