बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, 674 पदों पर जल्दी निकलेगी सरकारी नौकरी

न्यूज डेस्क: बिहार में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों को बहुत जल्द अच्छी खुशखबरी मिल सकती हैं। क्यों की नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी. कैबिनेट की इस बैठक में सरकार ने न्यायालयों में 674 पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है.बहुत जल्द इन सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता हैं। 
आपको बता दें की इसके लिए उत्पाद अभियोग से संबंधित मामले के त्वारित निष्पादन के लिए 74 विशेष न्यायलय की स्वीकृति प्रदान की गई है. शराबबंदी मामलों को जल्द निपटाने के लिए 74 अनन्य विशेष न्यायालय (उत्पाद) के लिए सृजित किये जा रहे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के 74 पदों के सहायतार्थ विभिन्न कोटियों के 666 अराजपत्रित पदों के सृजन को मंजूरी मिल गई है. जल्द ही इस पर बहाली की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी. इच्छुक छात्र इसपर नजर बनाए रखें। इसके लिए बिहार सरकार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करेगा। 

0 comments:

Post a Comment