जानिए कब खत्म होगा कोरोना वायरस का कहर

हेल्थ डेस्क: चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस भारत के कई शहरों में फ़ैल चुका हैं। इस वायरस से काफी लोग संक्रमित हो गए हैं। लोगों के मन में ये बात चल रही हैं की आखिर इस वायरस का कहर कब खत्म होगा। कब लोगों को इससे छुटकारा मिलेगा। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की कोरोना वायरस का कहर कब खत्म होगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।  
कोरोना वायरस: WHO के एक रिपोट के अनुसार यह वायरस ठंड में तेजी से प्रक्रिया करता है हालांकि मौसम से इसका क्या संबंध है इसके बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है क्योंकि यह वायरस महज 2 महीने पहले ही अस्तित्व में आया है। हालांकि बहुत दे डॉक्टर और वैज्ञानिक ऐसा मानते हैं की गर्मी में यह वायरस खत्म हो सकता है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि बारिश में इसकी संभावना बढ़ सकती है क्योंकि ठंड में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ता है। 

कोरोना वायरस (कोविड-19) ड्रॉपलेट से बढ़ने वाली बीमारी है क्योंकि छींकने या खांसने के बाद इसके ड्रॉपलेट हवा में बिखर जाते हैं। बारिश के बाद हवा में नमी बनती है, जिसमें कोरोना वायरस के ड्रॉपलेट ज्यादा देर तक मौजूद रह सकते हैं। इसलिए इससे बचने का एक मात्र उपाय सावधानी हैं। इस वायरस  से कमजोर इम्यून सिस्टम वालों, बीमार और बुजुर्ग लोगों को सबसे अधिक खतरा है इसलिए लोगों को अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने की जरूरत है। 

0 comments:

Post a Comment