न्यूज डेस्क: अगर आप ग्रेजुएट्स हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में कई पदों को भरने के लिए नौकरियां निकली हैं. ये भर्तियां मैनेजर के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 मार्च 2020
पदों का नाम : पदों की संख्या
मैनेजर (टेक्निकल) - 46 पद
डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) - 124 पद
शैक्षणिक योग्यता।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग डिग्री होना आवश्यक है. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.
आयु सीमा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित हैं। आयु संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देखें।
चयन प्रक्रिया।
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मैरिट के आधार पर किया जायेगा।
कैसे करें आवेदन।
उम्मीदवार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन पढ़ें और आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment