न्यूज डेस्क: बिहार में शिक्षक पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर हैं। जिससे बिहार की शिछा वेवस्था प्रभावित हो रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने हड़ताली शिक्षकों को एक और मौका दिया है। शिक्षा विभाग के जारी आदेश के मुताबिक अगर हड़ताल पर गये शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लौटना चाहते हैं तो लौट सकते हैं। सरकार उनका वेतन नहीं रोकेगी।साथ ही हड़ताली शिक्षकों को सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर मैट्रिक परीक्षा की कॉपी के मूल्यांकन कार्य में बाधा पहुंचाते हैं तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। और उन्हें निष्कासित भी किया जा सकता हैं।
बता दें की इंटर और मैट्रिक परीक्षा की कॉपी जांच की समीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने साफ कर दिया है कि हड़ताली शिक्षकों को सरकार एक और मौका देना चाहती है।इंटर में लगाए गये वीक्षक अगर मैट्रिक की कॉपी जांच के लिए वापस आते हैं तो सरकार उनका योगदान वापस ले लेगी और उन्हें वेतन भी जारी कर देगी। साथ ही साथ कुछ कुछ मांगे भी पूरी की जाएगी।
अपर मुख्य सचिव ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के साथ हुई बैठक में सभी डीडीसी, डीईओ,डीपीओ और सेंटर डायरेक्टरों को निर्देश दिया है कि जिस तरह इंटर परीक्षा के कॉपियों की जांच के समय हड़ताली शिक्षकों से सख्ती से निपटा था उसी तरह मैट्रिक परीक्षा की कॉपी जांच के दौरान भी जारी रहेगी। शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि जो भी शिक्षक इंटर और मैट्रिक की परीक्षा की कॉपी जांच करते हैं उनका वेतन शीध्र जारी कर दिया जाए।

0 comments:
Post a Comment