न्यूज डेस्क: अगर आप ग्रेजुएट हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं। तो आपको बता दें की मिश्र धातु निगम लिमिटेड, हैदराबाद ने जूनियर मैनेजर समेत कुल 18 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इनमें असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर आर्टिसन और एनडीटी ऑपरेटर के पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18 मार्च 2020
जूनियर मैनेजर (सिविल),
पदों की संख्या : 02 (अनारक्षित)
योग्यता : सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए।
वेतनमान 30,000 से 1,20,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 28 वर्ष।
जूनियर मैनेजर (एडमिनिस्ट्रेशन),
पदों की संख्या : 02 (अनारक्षित-01)
योग्यता : न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
वेतनमान ) : 30,000 से 1,20,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 28 वर्ष।
असिस्टेंट मैनेजर (आईटी),
पदों की संख्या : 01 (अनारक्षित)
योग्यता : प्रथम श्रेणी के साथ कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए।
वेतनमान : 40,000 से 1,40,000 रुपये।
जूनियर आर्टिसन (फिटर),
पदों की संख्या : 06 (अनारक्षित-02)
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा बोर्ड दसवीं की परीक्षा पास हो और फिटर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होनी चाहिए।
जूनियर आर्टिसन (इलेक्ट्रिकल),
पदों की संख्या : 03 (अनारक्षित-01)
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा बोर्ड दसवीं की परीक्षा पास हो और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होनी चाहिए।
वेतन : 20,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष।
एनडीटी ऑपरेटर,
पदों की संख्या : 04 (अनारक्षित-01)
योग्यता : मेटालर्जी/मेकेनिकल में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए
वेतन : 21,900 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष।
चयन प्रक्रिया :
इन सभी पदों पर योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क :
सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये।
एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट (www.midhani-india.in) पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment