न्यूज डेस्क: अगर आप NEET के लिए फार्म अप्लाई किये हैं तो आपको बहुत जल्द अच्छी खबर मिल सकती हैं। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2020 के एडमिट कार्ड इस महीने के अंत तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार एनटीए नीट (NTA NEET) की आॅफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब आएगा एडमिट कार्ड।
मीडिया रिपोट्स के अनुसार एनटीए नीट (NTA NEET) 2020 एडमिट कार्ड 27 मार्च को ऑफिशियल वेबसाइट और पर जारी किए जाएंगे।
कब होगी परीक्षा।
एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नीट यूजी (NEET UG) 2020 परीक्षा 3 मई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित है।
ऐसे करें डाउनलोड
1 .ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर लॉग इन करें।
2 .होमपेज पर नीट यूजी 2020 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
3 .अपना लॉग इन विवरण जैसे कि पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
4 .इसके बाद आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment