न्यूज डेस्क: चीन के बाद कोरोना वायरस दुनिया में कई देशों में फ़ैल चुका हैं। इस वायरस से कई लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की आखिर कोरोना वायरस फैलता कैसे हैं। ताकि लोगों को सके बारे में पूरी जानकारी मिल सके और खुद को इस वायरस से बचा सके। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
कैसे फैलता है कोरोना : दरअसल कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको भी कोरोना वायरस हो सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि संक्रमित व्यक्ति और आपके बीच की दूरी अगर 6 फीट से कम है तो आपको संक्रमण होने का बड़ा खतरा है।
कोरोना वायरस खांसने और छींकने से भी फैलता है। डॉक्टरों की सलाह है कि आप घर से बाहर निकलते समय अपने मुंह को ढक कर रखें। इसके लिए मास्क पहनें। खांसने और छींकने वाले लोगों के संपर्क में आने से बचें। तथा लोगों से दूरी बनाये रखें।
डॉक्टरों की माने तो कोरोना वायरस संक्रमित हवा से भी फैल सकता है। अगर कोरोना वायरस से पीड़ित कोई व्यक्ति आपके आसपास खांस या छींक रहा हो तो संक्रमित हवा के माध्यम से आपको भी इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए इस प्रकार के किसी भी परेशानी दिखाई दे तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

0 comments:
Post a Comment