अच्छी खबर: कोरोना संक्रमण से बचा है भारत का ये राज्य, अब तक कोई मरीज नहीं

न्यूज डेस्क: भारत में जहां कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है वहीं झारखंड  में शुक्रवार को 16 कोरोना संदिग्ध मरीजों के संक्रमण की जांच हुई, इससे पहले गुरुवार को कुल 27 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल की जांच हुई। इनमें से सात लोगों की रिपोर्ट आ गई है। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है। 20 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अबतक की बात करें तो राज्य में कुल 153 लोगों के सैंपल की जांच हुई है जिनमें 137 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस तरह, झारखंड में अभी तक कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है।
जानकार बताते हैं कि इसके बावजूद राज्य में लॉक डाउन के नियमों का पूरा अनुपालन और सावधानी अत्यंत ही जरूरी है। इधर, चीन, इटली एवं अन्य देशों से लौटे 801 यात्रियों को आइसोलेशन में रखते हुए उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। इनमें से 41 लोगों का 28 दिनों का आइसोलेशन पीरियड खत्म हो गया है। दूसरी तरफ, दूसरे राज्यों से झारखंड लौटे 45,197 लोगों को होम क्वारेंटाइन में रखते हुए उनपर लगातार नजर रखी जा रही है।

0 comments:

Post a Comment