न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस पाकिस्तान में लगातार कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को वहां पर एक ही दिन के अंदर रिकॉर्ड संख्या में मरीज बढ़े है। इनकी संख्या अब बढ़कर 1363 तक हो गई है। पाकिस्तान में इसकी वजह से 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि एक अच्छी खबर ये भी है कि इस वायरस की चपेट में आए 23 लोग ठीक भी हुए हैं। इस वायरस की चपेट में अब पंजाब सबसे अधिक है। यहां पर इसके कि 490 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं सिंध में 440, खैबरपख्तून्ख्वां में 180 मामले, बलूचिस्तान में 133 मामले, गुलाम कश्मीर में 93 मामले और इस्लामाबाद में 27 मामले सामने आए हैं।
इस बीच पाकिस्तान के एक चैनल द्वारा इमरान खान को भी इस वायरस से पॉजीटिव दिखाए जाने की खबर के बाद वहां लोगों में दहशत बढ़ गई। हालांकि सांसद पीटीआई सांसद फैसल जावेद खान ने ट्वीट कर इस खबर का खंडन करते हुए कहा है कि पीएम बिल्कुल सहीहै।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने विदेशों से मदद की गुहार लगाते हुए फंड मुहैया करवाने की अपील की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आएशा फारुखी ने इस दौरान एक बार फिर कश्मीर राग अलापा। उन्होंने बताया कि पीएम इमरान खान ने विकासशील देशों को मिले कर्ज पर ब्याज की दरों को कम करने की अपील की है। साथ ही ये भी कहा है कि इस महामारी को देखते हुए इसको लंबित कर देना चाहिए। ब्रिटेन और कनाडा के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीआईए ने अपनी उड़ानों को यहां के लिए बंद कर दिया है। आपको बता दें कि इस कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बावजूद पाकिस्तान में कई जगहों पर पहले की ही तरह नमाज अदा की जा रही है। लेकिन अब जबकि इसके मामले वहां पर इतने बढ़ गए हैं तो इस पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।

0 comments:
Post a Comment