न्यूज डेस्क: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की केंद्र सरकार की एक वेबसाइट ऐसी भी है, जो बताती है कि आपके लिए कौन सी नौकरी उपयुक्त रहेगी। इस पर लोगों की पर्सनालिटी जांची जाती है। इससे युवाओं को नौकरी आसानी से मिल जाती हैं।
पोर्टल का क्या नाम हैं?
केंद्र सरकार के इस पोर्टल का नाम नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) है। इस पोर्टल पर पिछले दो वर्षों में 47 हजार 578 व्यक्तियों को नौकरी के लिए सलाह मिल चुकी है। लोगों को इस पोर्टल के जरिये नौकरी मिलने में इसलिए आसानी होती है कि यहां बेरोजगार भी पंजीकृत किए जाते हैं और विभिन्न कंपनियों में पद अनुरूप रिक्तियों की भी जानकारी मिलती है।
पंजीयन की अनिवार्यता।
पंजीयन के लिए व्यक्ति उम्र 14 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। पंजीयन के लिए व्यक्ति के पास आधार कार्ड, पैन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र में से कोई भी परिचय पत्र होना अनिवार्य है।
कैसे मिलेगी नौकरी ?
पंजीयन के बाद आवेदक के सामने खोज का विकल्प आता है। योग्यता के अनुसार लोग इस पोर्टल पर वैकेंसी देख सकते हैं। यहां सूचीबद्ध नौकरियों में आवेदन का विकल्प आता है। यहां ऑफलाइन होने पर भी बॉयोडाटा के हिसाब से वैकेंसी की जानकारी ईमेल व एसएमएस के जरिये मिलती है।

0 comments:
Post a Comment