पीएम मोदी से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

न्यूज डेस्क : मध्यप्रदेश में अभी राजनीतिक महौल काफी गर्म हैं। सियासी संकट अभी खत्म नहीं हुआ कि एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. मध्यप्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के बीजेपी में शामिल होने की खबरें मीडिया में आ रहीं हैं. हो सकता हैं की सिंधिया बहुत जल्द बीजेपी का दामान धाम लें। 
सूत्रों की मानें तो ज्योतिरादित्य सिंधिया पीएम मोदी से मुलाकात की. सूत्रों से ही खबर आ रही है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्री पद की मांग की है. उधर मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहंती सीएम कमलनाथ के घर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक बुलाई है और इन सभी चीजों पर चर्चा की। 

आपको बता दें की मध्यप्रदेश के 17 कांग्रेस विधायक बेंगलुरू के एक रिसार्ट में ठहरे है. बीजेपी ने भी कल अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. सूत्रों की मानें तो कल ज्योतिरादित्य सिंधिया सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. अब देखना होगा की मध्यप्रदेश के इस राजनीती हलचल का क्या नतीजा निकलता हैं। 

शिवराज सिंह चौहान अमित शाह के आवास पहुंचे. अमित शाह और शिवराज सिंह के साथ बैठक जारी है. बैठक में नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद हैं. मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में 16 मार्च को विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है जिसके पहले मध्य प्रदेश में सियासी उठापठक होने की संभावनाएं बढ़ गईं हैं. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सियासी संकट जारी है. 6 मंत्रियों सहित 17 विधायक बेंगलुरू जा पहुंचे हैं.

0 comments:

Post a Comment