न्यूज डेस्क: अगर आप भारत सरकार की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजसी) ने क्लास-1 एग्जीक्यूटिव (लेवल 1) पर पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) और एचआर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। आप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
आवेदन की तिथि।
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को जून 2020 में आयोजित किये जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। जून नेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अप्रैल 2020 तक किया जा सकता है।
योग्यता मानदंड।
ओएनजसी में क्लास-1 एग्जीक्यूटिव (लेवल 1) पर एचआर एग्जीक्यूटिव के पद के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पर्सोनेल मैनेजमेंट या एचआरडी या एचआरएम में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ एमबीए डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।
क्लास-1 एग्जीक्यूटिव (लेवल 1) पर पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पब्लिक रिलेशन या जर्नलिज्म या मास कम्यूनिकेशन में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा।
ओएनजसी ने दोनो पदों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की है जिसके अनुसार अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों की आयु 31 जुलाई 2020 को अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, विभागीय और एक्स-सर्विसमेन के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का भी प्रावधान है।
आवेदन प्रक्रिया।
ऑफिशियल वेबसाइट, ugcnet.nta.nic.in पर जाएं और नोटिफिकेशन पढ़ कर आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment